10 साल तक किया लड़की का पीछा, 19 साल की सजा
10 साल तक किया लड़की का पीछा, 19 साल की सजा
Share:

वाशिंगटन : अमेरिका की एक अदालत ने एक 32 वर्षीय युवक को एक महिला का पीछा करने के आरोप में 19 साल कैद की सजा सुनाई है। यह व्यक्ति पिछले एक दशक से महिला का पीछा कर रहा था। इतना ही नहीं वो उस महिला का पीछा करते हुए दिल्ली से टेक्सास जा पहुंचा।

कोलिन काउंटी के जज अटॉर्नी ग्रेग विलिस ने बुधवार को भारतीय मूल के जितेंद्र सिंह को ऐसी सजा सुनाई, जिससे उसके सपने का ही अंत हो गया। जितेंद्र जिस महिला का वर्षो से पीछा कर रहा था, उससे वो पहली बार दिल्ली में ही कॉलेज के दौरान मिला था। 2006 में जितेंद्र ने उसे शादी के लिए प्रपोज किया।

पीड़िता ने इसके लिए इंकार कर दिया। जिससे उसका गुस्सा भड़क उठा। उसने पीड़िता का उसके घर तक पीछा किया, वो भी तब तक जब तक की उसने अपना ग्रेजुएशन कंप्लीट नहीं कर लिया। साथ ही वो उसे धमकाता भी था। 2007 में महिला ने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में एडमिशन ले लिया और दिल्ली को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।

इसके बाद भी जितेंद्र का पागलपन समाप्त नहीं हुआ। अधिकारियों का कहना है कि उसने भारत में पीडि़ता के पिता को प्रताड़ित और उत्पीड़ित किया। उसको भारत में अपराधों के लिए दोषी करार दिया गया था, लेकिन उसने अधिकारियों से अपील और समझौता किया था कि वह पीडि़ता से दूर रहेगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -