सुरक्षा और पर्यटन को लेकर साथ आए भारत-मालदीव
सुरक्षा और पर्यटन को लेकर साथ आए भारत-मालदीव
Share:

माले : भारत द्वारा विदेशों से अच्छे संबंध स्थापित करने की दिशा में एक ओर पहल की गई है। हाल ही में भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मालदीव को यह भरोसा जताया है कि हिंद महासागर के द्वीप समूह में सुरक्षा के लिए भारत सदैव ही तैयार है। भारत और मालदीव दोनों देशों के बीच रक्षा, ऊर्जा, स्वास्थ्य समेत कई तरह के सहयोग किए जाने को लेकर निर्णय लिया गया। लगभग 15 वर्षों के बाद यह ऐसा अवसर आया जब भारत और मालदीव ने संयुक्त आयोग वार्ता प्रारंभ की। इस वार्ता में आतंकवाद को लेकर भी चर्चा की गई। 

मालदीव की यात्रा पर पहुंची विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का जमकर स्वागत किया गया। दोनों ही पक्ष खेल एवं युवा कल्याण के मसले पर एक साथ आने को तैयार हुए। इसके अलावा दोनों ही देशों में विदेश सेवा को लेकर सहमति बनी। मालदीव की विदेश मंत्री दुनिया ममनून ने बैठक की सह अध्यक्षता की। मालदीव के राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश का उल्लेख करवाया गया। दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग को लेकर चर्चा हुई।

भारत ने मालदीव के साथ पर्यटन, सुरक्षा, व्यापार, आर्थिक विकास, सहयोग, संपर्क, स्वास्थ्य, ऊर्जा, मानव संसाधन विकास, संस्कृति और पर्यटन में सहयोग पर विचार किया गया। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मालदीव के राष्ट्रपति यामीन से भेंट की। मालदीव के लोगों द्वारा उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही मोदी मालदीव की यात्रा करेंगे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -