महिंद्रा की नयी स्कार्पियों बाजार में, जानें क्या हैं खासियत
महिंद्रा की नयी स्कार्पियों बाजार में, जानें क्या हैं खासियत
Share:

नई दिल्‍ली- देश की  जानीमानी मोटरकंपनी महिंद्रा ने अपनी लोकप्रियकार कार स्कार्पियों का नया एडीशन पेश किया हैं। कंपनी ने इस नये एडिसन का नाम स्‍कॉर्पियो एडवेंचर रखा हैं।   
खासियत-
1.    नई स्‍कॉर्पियो 2 व्‍हील ड्राइव और 4 व्‍हील ड्राइव ऑप्‍शन में उपलब्‍ध है।
2.   दिल्‍ली में 2 व्‍हील ड्राइव स्‍कॉर्पियो की एक्‍स शोरूम कीमत 13.1 लाख रुपए है। वहीं 4 व्‍हील ड्राइव वर्जन के लिए आपको 14.2 लाख रुपए खर्च करने होंगे। 
3.    मौजूदा स्‍कॉर्पियो से इसकी कीमत की तुलना की जाए तो बाजार में उपलब्‍ध इसके एस10 वेरिएंट (2-व्हील/ 4-व्हील ड्राइव) से करीब 40 हजार रूपए महंगी है। 
4.    महिन्द्रा स्कॉर्पियो के मुकाबले में होंडा की बीआर-वी, रेनो डस्टर, टाटा सफारी स्ट्रार्म, हुंडई क्रेटा और निसान टेरानो हैं। 
5.    एडवेंचर वेरिएंट की बॉडी सफेद रंग की है, वहीं इसके चारों ओर क्‍लेडिंग और आगे-पीछे बंपर को सिल्‍वर कलर में पेश किया गया है।
6.     इसके साथ ही नए स्‍टीकर्स के साथ इसे ज्‍यादा स्‍पोर्टी लुक देने की कोशिश की गई है। 
7.    वहीं इसके 17 इंच के अलॉय व्‍हील इसे अपने नाम के अनुरूप एडवेंचर से भरपूर बनाते हैं। 
8.   इसके अलावा इसमें रेड ब्रेक कैलिपर्स, ओआरवीएम पर टर्न इंडिकेटर, स्मोक्ड-आउट टेललैंप्स, ट्रिपल जेट विंडस्क्रीन वॉशर और रियर-व्यू कैमरा दिया गया है।

 इंजन  
1.    स्कॉर्पियो एडवेंचर के इंजन और पावर में कोई खास बदलाव नहीं किया गया है। 
2.    स्‍पेशल एडिशन स्‍कॉर्पियो को मौजूदा 2.2 लीटर के 4-सिलेंडर वाले एम-हॉक डीज़ल इंजन के साथ पेश किया गया है। 
3.    महिंद्रा का यह दमदार इंजन 122 पीएस की पावर और 280 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है।
4.     इसमें 5-स्पीड वाला मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। बाकी सभी खासियतें इसमें पुराने डीजल इंजन वाली ही हैं।

जाने आप कौन-कौन सी बाइक्स और स्कूटर खरीद सकते हैं।

ट्रक चालकों के अकथनीय हड़ताल से लोगों को हो सकती है परेशानी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -