संन्यास लेने का अभी सही समय नहीं है :MS धोनी
संन्यास लेने का अभी सही समय नहीं है :MS धोनी
Share:

मुंबई : इंडिया टीम के दिग्गज और मशहूर वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि वह 'सही वक्त' पर खेल से सन्यास लेने के बारे में सोचेंगे। 5 वनडे और 3 टी-20 मैचों की श्रंखला खेलने के लिए इंडिया टीम के एकदिवसीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में बीते दिन यानि कि मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया टूर पर रवाना हो गई। इंडिया टीम की कमान सौपे हुए महेंद्र सिंह धोनी ने ऑस्ट्रेलिया रवानगी से पहले प्रेस कॉफ्रेंस में मौजूद बेहतरीन स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की जमकर तारीफों के पूल बांधे और कहा की, आर अश्विन बहुत अलग तरह के और शानदार गेंदबाज हैं।

महेंद्र सिंह धोनी ने कहा की आर अश्विन जब भी गेंदबाजी करते हैं, बहुत सोच विचार करते हैं। वह मैदान पर बहुत सकारात्मक रहते हैं। मैंने उनसे हमेशा अपनी गेंदबाजी पर पूरा रूप से ध्यान लगाने के लिए कहा, और किसी चीज पर नहीं। 

वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा, वह लंबे समय से भारतीय टीम के लिए मूल्यवान बने हुए हैं। मैं उन पर हमेशा भरोसा करता हूं, चाहे मैच की शुरुआत हो या आखिरी के 10 ओवर। जब तेज गेंदबाज अच्छा नहीं कर पाते तो अश्विन मेरा काम सहज करते हैं। 

आर अश्विन पिछले साल टेस्ट क्रिकेट में सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 2015 में 9 टेस्ट मैच खेले और 62 विकेट चटकाए, जिसमें सात बार उन्होंने पांच या उससे अधिक विकेट हासिल करने के कारनामा किया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -