धोनी की माँ बोलीं- बूढ़ा नहीं हुआ हुआ है मेरा बेटा, चर्चा में आई सफ़ेद दाढ़ी वाली फोटो
धोनी की माँ बोलीं- बूढ़ा नहीं हुआ हुआ है मेरा बेटा, चर्चा में आई सफ़ेद दाढ़ी वाली फोटो
Share:

रांची: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की मां ने अपने बेटे की ताजा फोटो पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है, जो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। धोनी की नई तस्वीर तब सोशल मीडिया पर वायरल हुई जब उनकी बेटी जीवा के इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो अपलोड किया गया। धोनी बढ़ी हुई दाढ़ी के चलते बिल्कुल अलग नज़र आ रहे हैं।

माही के फैंस को अंदाजा भी नहीं था कि लॉकडाउन के बीच उनके चहेते क्रिकेटर की ऐसी तस्वीर उनके सामने आएगी। वैसे भी माही को कई लोग थका हुआ बता चुके हैं। यही नहीं धोनी ने लगभग एक साल से क्रिकेट भी नहीं खेला है। ऐसे में उनकी ताजा तस्वीर का सुर्ख़ियों में आना जायज है। माही की नई तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर जितनी बात हो रही है, उस पर उनकी मां की भी प्रतिक्रिया आई है। 

बीडी क्रिकटाइम के हवाले से धोनी की मां ने कहा है कि, वह (धोनी) अभी बूढा नहीं हुआ है। हां, मैंने उनका नया रूप देखा है। किसी भी माँ के लिए उसका बच्चा कभी भी बूढ़ा नहीं होता है। वैसे यह पहली दफा है जब धोनी की मां ने अपने बेटे की किसी तस्वीर पर कोई कमेंट किया है। इससे पहले भी एक बार धोनी की बियर्ड लुक में फोटो सामने आई थी, हालांकि उस बात को दो-तीन वर्ष बीत गए हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Chennai Super Kings (@chennaiipl) on

विजयन ने छेत्री से कही दिल जीत लेने वाली बात

मेसी ने अर्जेंटीना के अस्पताल में दिया कई लाख डॉलर का दान

2020 : सेबेस्टियन वेट्टेल का फेरारी कंपनी के साथ होगा अंतिम सीजन

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -