धोनी ने रहाणे को टीम शामिल करके सबको चौकाया
धोनी ने रहाणे को टीम शामिल करके सबको चौकाया
Share:

कानपुर : बीते दिन तक यह अटकलें लगाई जा रही थी जब तक महेंद्र सिंह धोनी एकदिवसीय टीम की कप्तानी करेंगे तब तक अजिंक्य रहाणे को टीम में नहीं लिया जायेगा, लेकिन आज ग्रीन पार्क में दक्षिण अफ्रीका के साथ चल रहे पहले एकदिवसीय मैच के लिए महेंद्र सिंह धोनी ने अजिंक्य रहाणे को टीम में खिलाकर सभी को चौका दिया है। 

महेंद्र सिंह धोनी ने टी-20 सीरीज में अजिंक्य रहाणे को खेलने का मौका नहीं दिया था, और इसके चलते धोनी की बेहद आलोचना भी हुई थी। अजिंक्य रहाणे को जिम्बाब्वे दौरे पर दूसरे दर्जे की टीम की कमान सौपी गई थी और उनकी अगुआई में टीम ने टी-20 और वन-डे सीरीज जीती थी।

महेंद्र सिंह धोनी ने मैच पूर्व मिडिया से सम्मेलन में बीते दिन यानि कि शनिवार को इस बात के पुख्ता संकेत दिए थे कि मौजूदा हालात को ध्यान में रखते हुए रहाणे को टीम में शामिल करना संभव नहीं है लेकिन रविवार को जब टीम की घोषणा हुई तब रहाणे चौथे नम्बर पर दिखाई दिए। इससे महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी नीति कुछ अलग लग रही है। धौनी के इस फैसले से भारतीय टीम को फायदा होने की उम्मीदे जताई जा रही है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -