आज ही के दिन हुआ था महात्मा गांधी सेतु का उद्घाटन, जानिए 2 मार्च का इतिहास
आज ही के दिन हुआ था महात्मा गांधी सेतु का उद्घाटन, जानिए 2 मार्च का इतिहास
Share:

इतिहास से अच्छा गुरु कोई दूसरा हो नहीं सकता। इतिहास केवल अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। इसी कड़ी में जानेंगे आज 02 मार्च को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना असर छोड़ा। 

02 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएं:-
1807- अमेरिकी कांग्रेस ने एक कानून पास कर देश में गुलामों के आयात पर रोक लगा दी थी. दास प्रथा की समाप्ति की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम था.
1819- अमेरिका ने अपना पहला आव्रजन कानून पारित किया.
1866- निड्ल कंपनी एक्सेलसियर ने सिलाई मशीन की सुई बनानी आरम्भ की.
1901- दुनिया की पहली वायरलैस टेलीग्राफ कंपनी हवाई में खुली.
1919- अंतरराष्ट्रीय मार्क्सवाद की पहली बैठक मास्को में हुई.
1982- बिहार की राजधानी पटना में महात्मा गांधी सेतु का उद्घाटन हुआ.
1983- सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया.
2006- नई दिल्ली में भारत और अमेरिका के बीच ऐतिहासिक परमाणु समझौता सम्पन्न.
2006- भारत ने परमाणु शक्ति के सम्बन्ध में अमेरिका के साथ राष्ट्रपति जॉर्ज बुश के दिल्ली आगमन पर समझौता किया.
2012- जर्मनी में अदालत ने एप्पल और सैमसंग के बीच पेटेंट का मुकदमा खारिज किया.

2 मार्च को जन्मे व्यक्ति:-
स्कौटलैंड के राबर्ट द्वितीय का 1316 में जन्म.
राजनीतिज्ञ बसंत सिंह खालसा का 1932 में जन्म.
अंग्रेज क्रिकेटर एंड्र्यू स्ट्रॉस का 1977 में जन्म.
अमरीकन अभिनेत्री जेसिका बील का 1982 में जन्म.
अमरीकन फुटबाल के खिलाड़ी रैजी बुश का 1985 में जन्म.
भारतीय तीरंदाज़ खिलाड़ी जयन्त तालुकदार का 1986 में जन्म.

2 मार्च को हुए निधन:-
छत्रपति शिवाजी महाराज के छोटे पुत्र राजाराम का सन 1700 में सिंहगढ़ में निधन.
उत्तर प्रदेश के प्रथम राज्यपाल हरकोर्ट बटलर का 1869 में निधन.
भारतीय स्वाधीनता आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाली तथा ‘भारत कोकिला’ के नाम से मशहूर सरोजिनी नायडू का 1949 में निधन.

'1 दिन में दो पेड़ लगाओ और 5 बार नमाज पढ़ो...', ऑटो ड्राइवर को कोर्ट ने दी अनोखी सजा

सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका का चाक़ू गोदकर किया क़त्ल और फिर

VIDEO! इंदौर में हैरानी भरा रहा तीसरे टेस्ट मैच का पहला दिन, खिलाड़ी भी रह गए दंग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -