महाराष्ट्र पहुंची कोरोना वैक्सीन की 4.59 लाख डोज़
महाराष्ट्र पहुंची कोरोना वैक्सीन की 4.59 लाख डोज़
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र को कोरोना वैक्सीन की 4.59 लाख डोज़ मिल चुकी है। राज्य सरकार को कोविशील्ड वैक्सीन की ये खेप बीते शुक्रवार रात को दी गई है। आप सभी को हम यह भी बता दें कि केंद्र सरकार ने इस समय महाराष्ट्र को 17.43 लाख वैक्सीन की डोज़ देने का भरोसा भी दिया है। अब यह उम्मीद जताई जा रही है कि नई खेप आने से आज यानी शनिवार और रविवार को टीकाकरण अभियान में वैक्सीन की कोई कमी नहीं होगी। वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र के कई ज़िलों का कहना है कि अगर वैक्सीन की और डोज़ रविवार तक नहीं मिलती है तो फिर सोमवार से उन्हें वैक्सीनेशन सेंटर बंद करने पड़ेंगे।

मुंबई टीके की कमी को देखते हुए आने वाले तीन दिनों तक अपने सभी 72 निजी टीकाकरण केंद्रों को बंद कर सकता है। ऐसी जानकारी प्राप्त हुई है। एक मशहूर वेबसाईट से बातचीत में बीएमसी में कार्यकारी स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मंगला गोमारे ने कहा, 'अगर हमें रविवार तक वैक्सीन का और स्टॉक नहीं मिलता है तो फिर हम सोमवार से सभी सरकारी केंद्र बंद कर देंगे।' मिली जानकारी के तहत सांगली, सतारा, कोल्हापुर, नवी मुंबई, ठाणे, पनवेल, मुंबई और पुणे के अधिकांश केंद्रों पर वैक्सीन की कमी है। वहीं सतारा के कलेक्टर, शेखर सिंह का कहना है कि ग्रामीण केंद्रों को छोड़कर अधिकांश केंद्र गुरुवार से बंद थे।

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा है कि, 'हमें बताया गया है कि नए स्टॉक आएंगे। फिलहाल हम इंतज़ार कर रहे हैं।' आपको हम यह भी बता दें कि महाराष्ट्र में अब तक 97 लाख लोगों को कोविड-19 के टीके की खुराक दी जा चुकी है। यहां टीके की खुराक में कमी के बावजूद बीते शुक्रवार को लगभग तीन लाख लोगों को टीका लगाया गया है। मिली जानकारी के तहत राज्य में बीते शुक्रवार तक टीके की लगभग 10 लाख खुराक मौजूद थी। इन सभी के बीच बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने बीते शुक्रवार को कहा कि 10 अप्रैल और 11 अप्रैल को मुंबई में केवल सरकारी व सिविक केंद्रों पर ही कोविड-19 रोधी टीका लगाया जाएगा और किसी निजी अस्पताल में नहीं लगाया जाएगा। इसके अलावा बीएमसी ने एक बयान में यह भी कहा है कि टीके की और खुराक मिलने के बाद निजी अस्पतालों में टीकाकरण बहाल किया जाएगा।

भोपाल: जेल में एक साथ मिले 7 संक्रमित कैदी, मचा हड़कंप

अतीक अहमद पर ED लेगा बड़ा एक्शन, कुर्क होगी अवैध चल-अचल संपत्ति

उत्तरी आयरलैंड दंगा, 19 अधिकारी घायल, पूरे इलाके में फैली हिंसा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -