इतने करोड़ की होगी छत्रपति शिवाजी की अरब सागर में लगने वाली प्रतिमा
इतने करोड़ की होगी छत्रपति शिवाजी की अरब सागर में लगने वाली प्रतिमा
Share:

मुंबई : राष्ट्र गौरव छत्रपति शिवाजी महाराज की अरब सागर में बनने वाली प्रतिमा पर महाराष्ट्र सरकार 3643.78 करोड़ रुपए खर्च करेगी। सरकार ने बताया  इस परियोजना के सभी पहलू 2022-23 तक पूरे हो जाएंगे। जानकारी के लिए बता दे राज्य सरकार ने नवंबर में परियोजना रिपोर्ट को प्रशासनिक मंजूरी दे दी। इसके लिए सरकार ने 3700.84 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। राज्य सरकार द्वारा दी गई अधिकृत मंजूरी के मुताबिक, अब खर्च 56.70 करोड़ रुपए कम किया गया है।

इतने करोड़ रुपए खर्च होंगे

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले सप्ताह जारी सरकारी आदेश में यह बताया गया है। महाराष्ट्र सरकार ने 19 दिसंबर को पांच साल के लिए कुल 3643.78 करोड़ रुपए की प्रशासनिक मंजूरी दी है। इसमें सर्वे और पुलिस द्वारा सुरक्षा के उपाय लागू करने के लिए स्थल की जांच भी शामिल है। सूत्रों कि माने तो प्रतिमा के निर्माण में 2581 करोड़ रुपए खर्च होंगे, जबकि 309.72 करोड़ रुपए बतौर जीएसटी चुकाए जाएंगे। वहीं, 236 करोड़ रुपए सिक्योरिटी इंफ्रास्ट्रक्चर पर और 45 करोड़ रुपए नियमित पानी और बिजली आपूर्ति के लिए खर्च किए जाएंगे।

जानकारी की माने तो एक करोड़ रुपए एसपीवी के फॉर्मेशन के लिए आवंटित किए जाएंगे, जो प्रतिमा की देखरेख और मरम्मत का काम करेगी। वहीं, दो करोड़ रुपए प्रोजेक्ट के स्टडी टूर के लिए खर्च किए जाएंगे। प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट को 82.46 करोड़ रुपए और प्रतिमा तक पहुंचने के लिए पानी पर बनने वाले मार्ग पर खर्च होंगे।

फ्लिपकार्ट की क्रिसमस सेल शुरू, ग्राहक उठा रहे 22 हजार रु तक का लाभ

SAMSUNG ने दिया नए साल का तोहफा, घटाएं इन दमदार फ़ोन के दाम

लूट सको तो लूट लो, हुंडई दे रही अपनी गाड़ियों पर 90 हजार रु तक का डिस्काउंट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -