अब रेड लाइट में भी Paytm से पेमेंट
अब रेड लाइट में भी Paytm से पेमेंट
Share:

नागपुर :  शहर के गंगा जमुना रेड लाइट एरिये में भी शरीर बेचने का धंधा कैशलेस हो सकता है, हालांकि यहां धंधा करने वाली महिलाओं को इस बात की जानकारी नहीं है कि कैशलेस क्या बला है, बावजूद इसके रेड क्राॅस संस्था की तरफ से एरिये में यहां पेटीएम स्वीकार है जैसे पर्चे लगा दिये गये है।

बताया गया है कि संस्था ने शहर की प्रमुख दुकानों आदि पर इस तरह के पर्चे लगाये है, लेकिन एरिया मंे रहने वाले लोगांे को यह बात समझ में नहीं आ रही है कि संस्था ने इस तरह के पर्चे यहां क्यों लगा दिये। बताया जाता है कि सेक्स वर्कर्स के घरों के बाहर यहां पेटीएम स्वीकार है के पर्चे लगाये गये है।

एक सेक्स वर्कर का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि पर्चे क्यों लगाये गये। सेक्स वर्कर से बताया कि हमें इस बात से लेना देना नहीं है कि देश में क्या चल रहा है, हम तो बस नकदी को जानते है वहीं क्षेत्र के लोगों का कहना है कि ये सेक्स वर्कर्स एटीएम को नहीं जानती तो पेटीएम इनके पल्ले क्या पड़ेगा। हालांकि एकाध सेक्स वर्कर्स का यह कहना था कि सरकारी योजनाओं के तहत ऐसे पर्चे से हमें पैसे जरूर मिल सकते है।

लगा लोगों का जमावड़ा, जब मंत्री जी हो गए कैशलेस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -