महाराष्ट्र: थाणे में पावरलूम फैक्ट्री की दीवार गिरने से 3 मजदूरों की मौत
महाराष्ट्र: थाणे में पावरलूम फैक्ट्री की दीवार गिरने से 3 मजदूरों की मौत
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र के थाणे जिले में बीते शुक्रवार शाम पावरलूम फैक्ट्री की दीवार गिर गयी जिससे बड़ा हादसा हो गया। जी दरअसल थाणे के भिवंडी इलाके में बीते कल शाम करीब 5 बजे एक पावरलूम फैक्ट्री की दीवार गिर गई। इस दौरान हुए हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई और 4 मजदूर घायल हुए हैं। खबरों के अनुसार घायलों को उसी दौरान नजदीक के अस्पताल में पहुंचाया गया, और वहां उनका इलाज जारी है।

खबरों के मुताबिक घायलों में एक शख्स की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीँ दूसरी तरफ ओडिशा के कोरापुट जिले में बीते शुक्रवार को बारिश के कारण हुए भूस्खलन में तीन महिलाओं की मौत हो गई। वहीँ एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इस मामले में पुलिस ने बताया है कि भूस्खलन पोडागुडा क्षेत्र में उस समय हुआ जब महिलाएं अपने घरों की दीवारों और फर्श पर लगाने के लिए सफेद मिट्टी या चूना पत्थर इकट्ठा कर रही थीं।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। इसी के साथ ही उन्होंने मृत महिलाओं के परिजनों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। अब तक इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं और कोरोना संक्रमण के साथ ही इन मामलों में भी लगातार बढ़त देखने को मिल रही है।

जरूरत पड़ने पर जल्द कोरोना जांच कराएं लोग: CM उद्धव ठाकरे

मध्यप्रदेश के पूर्व विधायक शिवा कोटवाणी का हुआ निधन, थे कोरोना संक्रमित

कोरोना के बिगड़ते हाल देखते हुए बोले सोनू सूद- हालात बेहद गंभीर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -