बच्चे को लात मारने पर बोली मंत्री, लड़के ने पी रखी थी शराब
बच्चे को लात मारने पर बोली मंत्री, लड़के ने पी रखी थी शराब
Share:

भोपाल : 2 नवंबर, सोमवार को पूरे दिन चर्चा का केंद्र रही मध्य प्रदेश की पशुपालन विभाग की मंत्री ने अगले ही दिन उस वीडियो को झूठा करार दिया है, जिसमें उन्हे बच्चे को लात मारते हुए दिखाया गया था। उनका कहना है कि वो एक 20 वर्ष का शराबी था। जो मेरे पैर पर लड़खड़ाता हुआ गिर गया था। पशुपालन मंत्री कुसुम मेहदले ने कहा कि खबरिया चैनलो पर चल रहा उनका वीडियो झूठा है। वो जब एक कार्यक्रम से लौट रही थी तो वो लड़का नशे में धुत पैरों पर गिर गया। तब वो उसे पैरों से हटाते हुए आगे बढ़ी। लड़के को वो पहले नही जानती है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने इस घटना पर सीधे जवाब न देते हुए कहा कि हर व्यक्ति को संवेदनशील होना चाहिए। मंत्री ने इस मसले पर सफाई दे दी है फिर भी हम जाँच करेंगे। घटना उस वक्त की है जब मेहदले मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करके वापस आ रही थी। इसी दौरान पन्ना जिले के बस स्टैंड के पास यह घटना घटी।

मेहदले अपने बयानों से पहले भी सुर्खियाँ बटोर चुकी है। इससे पहले वो बाघ और शेर जैसे खूंखार जानवरों को पालने की इजाजत मांगकर और किसानो की खुदकुशी पर उन्हें कायर कहकर विवादों में रह चुकी है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -