चंद्रयान-2 के चक्कर में फेल हुआ चोरों का मिशन, लोगों ने इस तरह दबोचा
चंद्रयान-2 के चक्कर में फेल हुआ चोरों का मिशन, लोगों ने इस तरह दबोचा
Share:

गुना: शुक्रवार- शनिवार की दरमियानी रात जहां एक ओर पूरा देश का चन्द्रयान 2 के लैंडर 'विक्रम' के चांद की सतह पर लैंड करते देखने को बेताब था। वहीं दूसरी ओर गुना की धाकड़ कालोनी में चोरों का एक गिरोह के सदस्य चोरी के प्रयास में जुटे हुए थे। रात के वक़्त लगभग तीन बजे धाकड़ कालोनी में 6 चोरों का गिरोह कालोनी से 2 बाइक चुराने का प्रयास कर रहे थे, इसी बीच कुछ खटपट होने से चन्द्रयान-2 की गतिविधियों को न्यूज़ चैनलों पर लाइव देख रहे लोगों को कुछ अनहोनी की आशंका हुई। 

लोगों ने जब बाहर निकलकर देखा तो पाया कि चोरों के गिरोह के लगभग 6 सदस्य दो घरों से बाइक निकालने का प्रयास कर रहे थे। लोगों ने सक्रियता दिखाते हुए तत्काल इकट्ठे होकर एक चोर को गिरफ्त में ले लिया। बाकी 5 चोरों ने गिरफ्त में आए आरोपी साथी को छुड़ाने के लिए पत्थर भी फेंके। किन्तु कालोनी में लोगों की बढ़ती तादाद को देख वह वाहन से भाग निकले। 

वहीं चोर जिस बाइक पर सवार होकर आये थे वह भी छोड़ गए। इसके बाद कालोनीवासियों ने पकड़े गए आरोपी को पुलिस के हवाले किया। पुलिस पूरे मामले को लेकर जाँच में जुट गई है। साथ ही पुलिस गिरफ्तार किए गए चोर से सवाल जवाब कर ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस गिरोह के बाकी सदस्य कहाँ हैं।

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में मिलेगा जाति प्रमाण पत्र

मध्य प्रदेश कांग्रेस में छिड़ा है घमासान, सपा विधायक ने भी खोला मोर्चा

हो गया है इलियाना का ब्रेकअप ! यह पोस्ट कर रही है इशारा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -