CM के साथ मध्य प्रदेश को मिले 2 नए उपमुख्यमंत्री, नरेंद्र सिंह तोमर बने स्पीकर
CM के साथ मध्य प्रदेश को मिले 2 नए उपमुख्यमंत्री, नरेंद्र सिंह तोमर बने स्पीकर
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव होंगे, सोमवार को विधायक दल की बैठक में उज्जैन दक्षिण से विधायक मोहन यादव के नाम की घोषणा की गई। इसके साथ ही नरेंद्र सिंह तोमर स्पीकर बनाया गया है। मध्य प्रदेश में दो उपमुख्यमंत्री भी बनाए गए हैं। जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है।

वही इससे पहले मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री का नाम तय करने के लिए पर्यवेक्षकों ने बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से बात की। तत्पश्चात, पर्यवेक्षक हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, बीजेपी सांसद के लक्ष्मण और पार्टी नेता आशा लकड़ा ने भोपाल स्थिज राज्य मुख्यालय में विधायकों के साथ बैठक की। इसी में मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगी। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 230 में से 163 सीटों पर जीत दर्ज कर प्रचंड बहुमत हासिल किया था। इसके बाद से ही यहां मुख्यमंत्री फेस को लेकर बहस आरम्भ हो गई थी। यहां शिवराज सिंह चौहान के अतिरिक्त ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेंद्र सिंह तोमर, राकेश सिंह, कैलाश विजयवर्गीय के नाम भी मुख्यमंत्री पद की रेस को लेकर ख़बरों में रहे।

भाजपा के भोपाल स्थित केंद्रीय कार्यालय पर विधायक दल की बैठक से पहले विधायकों ने फोटो सेशन भी कराया। यहां राज्य के तीनों पर्यवेक्षक हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्रटर, भाजपा सांसद के लक्ष्मण ओर पार्टी नेता आशा लाकड़ा के साथ शिवराज सिंंह चौहान, वीडी शर्मा नरेंद्र सिंंह तोमर, प्रह्लाद पटेल सहित सभी नव निर्वाचित विधायक उपस्थित रहे।

'किसी भी एजेंसी को पैसे दो, वो आपको नंबर वन बता देगी..', वर्ल्ड रेटिंग में PM मोदी की लोकप्रियता पर अखिलेश यादव ने कसा तंज

मोहन यादव बने मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री, जानिए कैसा रहा है सियासी करियर !

विवादों से रहा है मोहन यादव का गहरा नाता, जानिए MP के नए CM का राजनीतिक सफरनामा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -