कहां देखा है ऐसा पुलिसवाला, ट्रांसफर हुआ तो शहर हो गया बंद
कहां देखा है ऐसा पुलिसवाला, ट्रांसफर हुआ तो शहर हो गया बंद
Share:

कटनी। अक्सर लोग पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों का नाम सुनते ही कन्नी काटने लगते हैं इतना ही नहीं पुलिस अधिकारियों की बात होते ही ब्रिटिशकाल की दमनकारी लाठी डंडे और बूट वाली पुलिस का याद आ जाती है मगर मध्यप्रदेश के कटनी में तो एसपी गौरव तिवारी के लिए पूरा शहर ही बंद करवा दिया गया। दरअसल एसपी गौरव तिवारी का ट्रांसफर कटनी से दूसरी स्थान पर कर दिया गया। ऐसे में उनका स्थानांतरण रद्द करने की मांग की गई।

आंदोलनकारी रात्रि तक आंदोलन करते रहे और उन्हें समझाइश दी गई। बंद का आयोजन सफल रहा। गौरतलब है कि यहां पर कांग्रेस कार्यकर्ता ट्रांसफर का विरोध कर रहे हैं। कांग्रेसियों ने अधिकारी के ट्रांसफर का जमकर विरोध किया और बेरिकेड्स पर चढ़ गए। गौरतलब है कि उनके ट्रांसफर का विरोध संयुक्त विपक्षी दल भी कर रहे हैं।

इस मामले में राज्यमंत्री संजय पाठक के स्थानांतरण की मांग भी की गई है। एसपी के पक्ष में बहोरीबंद, बरही बड़वारा आदि क्षेत्र में बंद किया गया। इतना ही नहीं विद्यार्थियों द्वारा भी बंद में भागीदारी की गई। गौरतलब है कि एसपी कटनी गौरव तिवारी को पुलिस हेडक्वार्टर भोपाल में अटैच करने के आदेश जारी हो गए थे।

एसपी का तबादला रोकने सड़को पर उतरे हजारो लोग

पुलिस ने किया कसीनो चलाए जाने वालो का पर्दाफाश

ओम पूरी मामले में शक गहराया नही मिला उनका मोबाइल!

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -