Lovebite बन गई मौत की वजह
Lovebite बन गई मौत की वजह
Share:

प्यार करना किसी के लिए खतरनाक भी हो सकता है यह तो हम भी पहली बार सुन रहे है। वैसे तो प्यार में किस करना आम बात है लेकिन वही किस जब किसी के मौत का कारन बन जाए तब क्या होगा। ऐसा ही कुछ मामला मेक्सिको में देखने को मिला है। यहां एक गर्लफ्रेंड के लव बाइट से युवक की मौत हो गई। इस लडके के लिए गर्लफ्रेंड का प्यार मौत का कारण बन गया। मरने वाले का नाम जुलियो मेकियो है।

17 वर्षीय जुलियो मेकियो को उसकी गर्लफ्रेंड ने गले पर लवबाइट किया जिससे जुलियो की मौत हो गई। जुलियो की 24 वर्षीय गर्लफ्रेंड ने रोमांस के दौरान लव बाइट दिया। लव बाइट से जुलियों के शरीर में क्लॉट बन गया। वह क्लॉट खून के साथ उसके दिमाग में पहुंच गया। इससे जुलियो को स्ट्रोक आ गया। इस पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से जुलियो की गर्लफ्रेंड फरार है।

मरने वाले के परिजन जूलियो की प्रेमिका को ही उसकी मौत के लिए जिम्मेदार मान रहे हैं। गौरतलब है कि इस तरह के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। एक केस में लव बाइट के चलते एक व्यक्ति लकवे का शिकार हो गया था।

दरअसल जब जोर से लव बाइट करते हैं तो खून की छोटी छोटी धमनियां फट जाती है और वहां पर लाल निशान बन जाता है। आमतौर पर लव बाइट का निशान 12 दिनों तक रहता है लेकिन अगर इससे ज्यादा समय तक रहे तो चिंता की बात हो सकती है।

 लड़की ने लड़के को किया कुछ ऐसा प्रपोज़ जिसके कोई भी चौक जाएगा

24 साल के युवक की व्हेल के साथ सेल्फी पूरी दुनिया में हो रही वायरल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -