2021 में थिएटर्स में रिलीज होंगी यह फ़िल्में, क्या दिखा पाएंगी कमाल?
2021 में थिएटर्स में रिलीज होंगी यह फ़िल्में, क्या दिखा पाएंगी कमाल?
Share:

साल 2020 बहुत से लोगों के लिए खराब रहा। वैसे बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक के लिए भी साल 2020 कुछ ख़ास नहीं रहा। अब इसे अलविदा कहने का वक्त आ चुका है और नए साल यानी 2021 की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में आपको पता ही होगा काफी समय बाद सिनेमाघरों को खोला गया लेकिन इतने महीने बाद भी दोबारा वो रौनक नहीं लौटी है जो पहले हुआ करती थी। आजकल तो फिल्ममेकर्स भी थिएटर्स में फिल्में रिलीज करने से बचते नजर आ रहे हैं।

आप जानते ही होंगे थिएटर्स को खोलने की परमिशन मिलने से लेकर अब तक बस गिनी चुनी फिल्में ही थिएटर्स में रिलीज हुई हैं। इसकी वजह साफ-साफ़ यह कही जा सकती है कि मेकर्स भी नुकसान नहीं झेलना चाहते हैं और इसीलिए OTT पर फिल्में रिलीज करने को वे एक बेहतर विकल्प मान रहे हैं। अब बात करें जनवरी 2021 की तो इसमें भी कोई बड़ी फिल्म थिएटर्स में नहीं आने जा रही है। जी हाँ, जनवरी 2021 में सिनेमाघरों में कुछ ही फ़िल्में रिलीज होंगी।

आज हम आपको उन्ही फिल्मों के बारे में बताने जा आरहे हैं। जी दरअसल एक जनवरी 2021 को फिल्म रामप्रसाद की तेरहवीं नए साल का आगाज करेगी। इसमें नसीरुद्दीन शाह, सुप्रिया पाठक, विनय पाठक और विक्रांत मेसी नजर आएँगे। वैसे यह देखना होगा कि इसे देखने के लिए कितने लोग सिनेमाघरों में आते हैं। वैसे इसके अलावा 12 O Clock, मेरे देश की धरती, लूप लपेटा और गालिब जैसी फिल्में जनवरी में सिनेमाघरों में रिलीज होंगी। 12 O Clock 8 जनवरी को रिलीज होगी। मेरे देश की धरती 22 जनवरी को रिलीज होगी।

आज 12 बजे से शुरू होगा राहुकाल, जानिए कब है शुभ मुहूर्त

नेपाल के पीएम के संसद भंग करने के खिलाफ हजारों विरोधियों ने किया मार्च

लावा ने की नए साल में मेड इन इंडिया स्मार्टफोन लॉन्च करने की घोषणा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -