Lion Love : कुछ ऐसा होता है जंगल के राजा का दुलार
Lion Love : कुछ ऐसा होता है जंगल के राजा का दुलार
Share:

अक्सर यह सुनने में आता है कि शेर हिरण का शिकार करता है। मगर अब वाइल्ड लाईफ से जुड़ा एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसमें शेर गाय के बच्चे को दौड़ाता है। मगर वह उसे मारकर खाने हेतु नहीं बल्कि उसे दुलारने हेतु बच्चे का पीछा करता है। दरअसल सोश्यल मीडिया पर यह वीडियो बहुत वायरल हो गया है। इस वीडियो में शेर एक गाय के बच्चे को दुलार रहा है। यह शेर पहले गाय के बच्चे के पीछे भागता है।

मगर इसे पकड़ लेने पर वह उसे मारता नहीं है दुलारता है। शेर बच्चे को इस तरह से पकड़ने का प्रयास करता है जैसे वह अपने शावक को ही दुलार रहा हो। इसी बीच वहां एक दूसरा शेर आ धमका और उसने गाय के बच्चे को अपना शिकार बनाने के लिए उस पर हमला किया। लेकिन पहला शेर बच्चे को पीछे कर खुद आगे आ गया और दूसरे शेर से भिड़ गया।।

शेर उसकी सुरक्षा में बैठ गया। वीडियो को केवल यू - ट्यूब पर 94 लाख से भी अधिक लोगों द्वारा देखा गया। सोश्यल साईट्स पर वीडियो वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार इसी तरह के अन्य वीडियोज़ लोगों को बहुत पसंद आए हैं। लोगों द्वारा वाइल्ड लाईफ के ही ऐसे वीडियो बेहद पसंद किए जाते हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -