शाम 5 बजे थम जाएगा चुनावी प्रचार का शोर, मोर्चे पर ही करेंगे भोजन
शाम 5 बजे थम जाएगा चुनावी प्रचार का शोर, मोर्चे पर ही करेंगे भोजन
Share:

चेन्नई/तिरूवनंतपुरम/पुडुचेरी : तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में चुनाव प्रचार का अंतिम दिन काफी महत्वपूर्ण है। भाजपा, कांग्रेस, अन्नाद्रमुक, डीएमके आदि दल अपने चुनाव प्रचार में लगे रहे। अंतिम दिन विभिन्न नेताओं ने व्यापक प्रचार होगा। प्रत्याशी अपने प्रचार - प्रसार के बीच ही कार्यकर्ताओं, प्रचारकों और जनता के साथ भोजन करेंगे। इसके पहले  उनके प्रचार वाहन विभिन्न शहरों में जगह - जगह पहुंचकर प्रचार करते रहे। 16 मई को होने वाले चुनाव के लिए आज प्रचार का अंतिम दिन है।

पार्टियां आज शाम 5 बजे तक चुनाव का प्रचार कर सकते हैं। इसके बाद वे घर - घर जाकर जनसंपर्क कर सकेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी यहां पर जनसभा कर चुनाव प्रचार के अंति दिन पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। उल्लेखनीय है कि तमिलनाडु में 234 विधानसभा सीटों, केरल में 140 और पुडुचेरी की 30 विधानसभा सीटों पर मतदान 16 मई को होना है।

चुनाव का प्रचार - प्रसार 48 घंटे पहले थम जाता है। ऐसे में चुनाव प्रचार का अंतिम दिन होने के कारण राजनीतिक दल जोर - शोर के साथ मतदाताओं को लुभाने में लगे हैं। उनके द्वारा मतदाताओं को अपने ही पक्ष में वोट डालने की अपील की जाएगी। पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी चुनाव प्रचार में जुट गई है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -