कर्फ्यू और बंदूकों के साये में कश्मीर घाटी
कर्फ्यू और बंदूकों के साये में कश्मीर घाटी
Share:

श्रीनगर : कश्मीर घाटी में स्थिति शांत होने का नाम नहीं ले रही है। बीते करीब 70 दिनों से यहां के हालात बिगड़े हुये है। शुक्रवार को एक बार फिर प्रशासन ने श्रीनगर समेत अन्य कई क्षेत्रों को कर्फ्यू के साये में ला दिया है। चारों ओर बंदूकधारी सुरक्षा बल के जवान कदमताल करते हुये चैकसी बरत रहे है। प्रशासन ने कर्फ्यू के साथ ही अन्य तरह के भी प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है। आतंकी बुरहान वानी की मौत के बाद से ही घाटी के हालात बिगड़े पड़े है।

हालांकि बीच में कुछ हिस्सों को छोड़कर अन्य सभी स्थानों पर लगा कर्फ्यू को हटा दिया गया था लेकिन अलगवावादियों के बंद और प्रदर्शनों को देखते हुये प्रशासन ने फिर से कर्फ्यू लगा दिया गया। अलगाववादियों द्वारा कर्फ्यू के दौरान भी प्रदर्शन करने का सिलसिला जारी है। सुरक्षा बल मय हथियार के तैनात है तथा स्थिति पर नजर रखे हुये है। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि पैदल यात्रियों और वाहनों के आने जाने पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

एक की ओर मौत

इधर शुक्रवार को घायल एक व्यक्ति की मौत हो गई है। बताया गया है कि बासित मुख्तार नामक यह व्यक्ति सुरक्षा बलों के साथ हुये संघर्ष  के दौरान घायल हो गया था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, परंतु शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। अभी तक कश्मीर में सत्तर से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

हुर्रियत से मिलकर एजेंडा तय करेंगे नवाज

कीचड़ में खिला कमल, गुल बने कमांडेंट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -