आतंकी से लांस नायक बने थे नज़ीर वानी, अशोक चक्र लेते हुए माँ की आँखों से छलका पानी
आतंकी से लांस नायक बने थे नज़ीर वानी, अशोक चक्र लेते हुए माँ की आँखों से छलका पानी
Share:

नई दिल्ली : देशभर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर जश्न का माहौल है। इंडिया गेट पर स्थित अमर जवान ज्योति पर पीएम मोदी ने पुष्पांजलि अर्पित कर परेड का आगाज़ करवाया। परेड के आगाज़ के साथ की झांकियों का दौर आरम्भ हो गया है। भारतीय सेना की ताकत के अलावा देश के विभिन्न राज्यों और संस्कृतियों के रंग राजपथ से आज सारा विश्व देख रहा है।

आज बाजार में फिर नजर आयी सोना-चाँदी में बढ़त

राजपथ पर देश ने जोरदार दम दिखाया। इस दौरान सेना में शामिल नए हथियारों का भी प्रदर्शन किया गया। साथ ही दुश्मन को शिकस्त देने वाले हथियार भी विश्व को दिखाए गए। इसके साथ ही देश के वीर जवानों को राजपथ पर चक्रों से सम्मानित किया गया। राजपथ पर शहीद लांस नायक नजीर अहमद वानी को मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।

आज खुलते ही शेयर बाजार में दिखी मजबूत बढ़त

राजपथ पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शहीद लांस नायक नजीर अहमद वानी के परिजनों को वीरता के लिए इस चक्र से सम्मानित किया। इस दौरान नजीर वानी की मां भी वहां पर उपस्थित थी। राष्ट्रपति के हाथों बेटे को मिले इस अवार्ड को देखते ही नजीर की मां की आंखें नम हो गईं। आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद होने वाले लांस नायक नजीर अहमद वानी पहले आतंकी थे, किन्तु जब उन्हें अहसास हुआ तो वे आतंक का रास्ता छोड़कर राष्ट्रसेवा में जुट गए।

खबरें और भी:-

महज 12वीं पास भी कर दें आवेदन, लोअर डिवीजन क्लर्क पर वैकेंसी

यहां निकली डायरेक्टर पद पर नौकरी, सैलरी हर माह 2 लाख रु से अधिक

NIT भर्ती : वेतन 25 हजारु रु, यह है योग्यता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -