यदि आपकी भी कुंडली में है मंगल की दशा गलत, तो अपनाये यह उपाय
यदि आपकी भी कुंडली में है मंगल की दशा गलत, तो अपनाये यह उपाय
Share:

मंगल ग्रह को ऊर्जा का ग्रह माना जाता है। इसके अलावा कुंडली में इस ग्रह की सही दिशा होने पर जातक का भाग्य खुल जाता है और जीवन में हर चीज आसानी से मिल जाती है। फिलहाल अगर कुंडली में इस ग्रह की स्थिति गलत घर में हो, तो ये ग्रह जिदंगी को दुखों से भर देता है। वही मंगल ग्रह के भारी होने पर नीचे बताई गई परेशानियां जीवन में जरूर आती हैं।

कर्ज की समस्या
कुंडली में मंगल ग्रह भारी होने पर जातक कर्ज में डूब जाता है। यदि आप पर एकदम से कर्ज चढ़ने लग जाए तो समझ लें की आपकी कुंडली में मंगल ग्रह की बुरी दिशा चल रही है और इस ग्रह के कारण आपको आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। वही कर्ज की समस्या से निकलने के लिए मंगल ग्रह को अपने अनुकुल करने के लिए उपाय करें। इसके अलावा उपायों की मदद से इस ग्रह की खराब दिशा को सही किया जा सकता है और कर्ज की समस्या से मुक्ति पाई जा सकती है।

उपाय
मंगलवार के दिन सुबह स्नान करने के बाद अपने माथे पर लाल चंदन लगा लें। ऐसा करने से कुंडली में इस ग्रह की स्थिति मजबूत हो जाएगी और कर्ज उतरने लग जाएगा। एक भोजपत्र पर मंगल देवता के मंत्र को 21 बार लिख दें। ये मंत्र लाल चंदन की मदद से लिखें। मंत्र लिखने के बाद इस भोजपत्र कोे पानी में प्रवाहित कर दें। ये उपाय करने से आपको कर्ज से मुक्ति मिल जाएगी। गरीब लोगों को मंगलवार के दिन मीठा भोजन कराएं।

साहस में कमी होना
मंगल ग्रह की बुरी स्थिति होने पर जातक के अंदर साहस की कमी होती है और जातक हर वक्त डरा हुआ महसूस करता है। इतना ही नहीं जातक हमेशा तनाव में भी रहता है।

उपाय
अगर आपके अंदर साहस की कमी है तो आप मंगल ग्रह की पूजा करें। मंगल ग्रह की पूजा करने से शरीर ऊर्जा से भर जाता है। मंगल ग्रह को प्रसन्न करने के लिए शिव जी की पूजा करने की सलाह दी जाती है। इसलिए आप मंगलवार के दिन सुबह शिवलिंग पर जल चढ़ाएं। मूंगा रत्न मंगल ग्रह से जुड़ा हुआ रत्न हैं। वही इस रत्न को धारण करने से साहस की कमी महसूस नहीं होती है और मन में किसी भी प्रकार का भय नहीं पैदा होता है।

जमीन जायदाद का विवाद होना
मंगल ग्रह अगर नीच राशि में होता है तो जातक को भूमि से जुड़े विवादों का सामना करना पड़ता है। इसके साथ में ही जमीन जायदाद का नुकसान भी उठना पड़ता है। वही जमीन जायदाद पर विवाद होने पर नीचे बताए गए उपायों को करें। इन उपायों को करने जमीन विवाद हल हो जाएंगे।

उपाय
तांबे की धातु से बनीं किसी भी वस्तु को मंगलवार के दिन अपने घर के दक्षिण दिशा में स्थापित करें। वही धातु के अलावा आप चाहें तो मंगल यंत्र को भी घर में रख सकते हैं। वही जिस भूमि को लेकर विवाद चल रहा है उस भूमि की मंगलवार के दिन पूजा करें और भूमि में तांबे का सिक्का दबा दें। इसके साथ ही ये उपाय करने से भूमि से जुड़े विवाद का हल निकल आएगा और विवाद खत्म हो जाएगा|

Ganesh Chaturthi 2020: भगवान गणेश की पूजा करने से दूर होंगे सभी दुःख दर्द

Kumbh sankranti : कुंभ संक्रांति का आपकी राशि पर पड़ सकता है असर

फाल्गुन मास हुआ शुरू, मौसम गर्म होने लगता है और सर्दी की होती है विदाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -