जानिये शनिदेव किन-किन चीजों से होते हैं रुष्ट
जानिये शनिदेव किन-किन चीजों से होते हैं रुष्ट
Share:

शनिवार सूर्यपुत्र शनिदेव का प्रिय दिन है। शनिदेव न्याय के देवता माने जाते हैं। अगर कुंडली में उनकी स्थिति दोषयुक्त प्रभाव दे रही है तो जातक के बनते काम भी बिगड़ने लगते हैं और मेहनत का फल नहीं मिलता। इस लेखमाला में पढ़िए ऐसे कुछ आसान लेकिन चमत्कारी उपायों के बारे में जो शनिदेव का प्रकोप दूर कर सकते हैं। साथ ही उन वस्तुओं के बारे में जो शनिवार को घर लाने से अशुभ फल मिलता है और इससे शनिदेव रुष्ट होते हैं।

शनिवार को हनुमानजी का पूजन करें, क्योंकि जिस पर हनुमानजी की कृपा होती है उस पर शनिदेव को कृपा करनी पड़ती है। इस दिन हनुमानजी को गाय के घी से मिश्रित सिंदूर चढ़ाएं।

सिंदूर चढ़ाने के बाद स्वयं भी उससे तिलक लगाएं। इससे जातक को शनिदेव भ्रमित नहीं कर सकते और उसके निर्णय व कर्म सही दिशा की आेर जाते हैं।

शनिवार को सुंदरकांड का पाठ करें। सुंदरकांड का पाठ श्रद्धालु के चारों ओर रक्षकवच का निर्माण करता है। अतः इस दिन सुंदरकांड का पाठ जरूर करें। पाठ के बाद हनुमान चालीसा पढ़ें और बजरंग बली की आरती करें।

जब सूर्यास्त का समय हो तो किसी पीपल के वृक्ष के पास तेल का दीपक जलाएं। पीपल में भगवान कृष्ण का वास होता है। इससे श्रद्धालु के जीवन में बाधाओं का अंधकार दूर होता है।

इन उपायों के अलावा काले श्वान को तेल से चुपड़ी रोटी और तेल से बना हलवा खिलाया जाए तो शनिदेव प्रसन्न होते हैं। इससे शनि के प्रकोप से आनी वाली बाधाएं दूर रहती हैं। अगली स्लाइड्स में पढ़िए उन वस्तुओं की सूची जिन्हें शनिवार को घर लाने से बाधाएं आने लगती हैं।

शनिवार को काली या नीली स्याही नहीं खरीदनी चाहिए। बेहतर होगा कि सभी प्रकार की स्याही किसी और दिन खरीदी जाए क्योंकि शनिवार को स्याही कलंक लेकर आती है।

शनिवार को लोहे से बनी वस्तु नहीं खरीदनी चाहिए। खासतौर से जिनकी कुंडली में शनि को दोष है। उन्हें इस दिन वाहन, कील, हथौड़ा, तार, सरिया जैसी सामग्री नहीं खरीदनी चाहिए।

इस दिन काले रंग के जूते भी नहीं खरीदने चाहिए। ज्योतिष की मान्यता के अनुसार, अगर शनिवार को काले रंग के जूते खरीदेंगे तो इससे जातक को असफलता मिलती है।

इस सूची में एक और वस्तु है - नमक। शनिवार को नमक खरीदने से यह रोग व कर्ज देने वाला होता है। नमक भोजन का एक खास अंग है लेकिन यह शनिवार को नहीं खरीदना चाहिए।

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -