जानिए, क्या कहता है 30 नवंबर का इतिहास
जानिए, क्या कहता है 30 नवंबर का इतिहास
Share:

इतिहास में घटित-घटनाएं, जन्म लिए व्यक्ति, विदा लिए महान व्यक्ति, पर्व और उत्सव से जुड़ी बहुत सी ऐसी बातें जो हमें कुछ सीख दे जाती है. और कहती है कि हमें भी अपने जीवन को जीनें का ढंग सीखना चाहिए. साथ ही कैसे संघर्ष, और उत्साह के साथ आगे बढ़ना है.इस तरह की तमाम बाते सामने आती है. हम आपको आगे विस्तार से जानकारी दें रहे है. अपने लेख में आज के इतिहास अर्थात 30 नवम्बर से जुड़े इतिहास की आज ही के दिन देश-विदेश में क्या-क्या हुआ था किस प्रकार की घटना घटी आदि बातो से आपको अवगत कराएगे.

30 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ...

1731 - बीजिंग में भूकंप से लगभग एक लाख लोग मरे।
1759 - दिल्ली के सम्राट आलमगीर द्वितीय की उनके मंत्री ने हत्या की।
1939 - तत्कालीन सोवियत रूस ने सीमा विवाद को लेकर फिनलैंड पर आक्रमण किया।
1961 - तत्कालीन सोवियत संघ ने संयुक्त राष्ट्र की सदस्यता के लिये कुवैत के आवेदन का विरोध किया।
1965 - गुड़ियों का संग्रहालय दिल्ली की स्थापना मशहूर कार्टूनिस्‍ट 'के. शंकर पिल्‍लई' ने की.
1997 - भारत-बांग्लादेश विवादित सीमा क्षेत्र में यथास्थिति बनाये रखने पर सहमत।
2000 - प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड बनीं।
2002 - आईसीसी ने जिम्बाव्वे में न खेलने वाले देशों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की चेतावनी दी।
2004 - बांग्लादेश की संसद में महिलाओं के लिए 45 प्रतिशत सीटों वाला विधेयक पारित।

30 नवंबर को जन्मे व्यक्ति...

1835 - प्रसिद्ध लेखक मार्क ट्वैन।
1858 - प्रसिद्ध वैज्ञानिक जगदीश चन्द्र बोस
1944 - मैत्रेयी पुष्पा - हिंदी की प्रसिद्ध साहित्यकार हैं।
1931 - रोमिला थापर, भारतीय इतिहासकार
1936 - सुधा मल्होत्रा - हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध पार्श्व गायिका।

30 नवंबर को हुए निधन...

2010 - राजीव दीक्षित - भारतीय वैज्ञानिक और स्वदेशी आंदोलन प्रणेता।
2012- इन्द्र कुमार गुजराल - भारत के बारहवें प्रधानमंत्री
1915- गुरुजाडा अप्पाराव- प्रसिद्ध तेलुगु साहित्यकार
1909 - रमेश चन्द्र दत्त - अंग्रेज़ी और बंगला भाषा के प्रसिद्ध लेखक, ये धन के बहिर्गमन की विचारधारा के प्रवर्तक तथा महान् शिक्षाशास्त्री थे.

विज्ञान के ये प्रश्नोत्तर आ सकते है प्रतियोगी परीक्षा में

अब तेजी से होगा उच्च शिक्षा की फाइलों का निवारण

जिन स्कूलों से कोई नाता नहीं वहां भी पढ़ाएंगे शिक्षक

जॉब और करियर से जुडी हर ख़बर न्यूज़ ट्रैक पर सिर्फ एक क्लिक में, पढिये कैसे करे जॉब पाने के लिए तैयारी और बहुत कुछ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -