जानिए, क्या कहता है 22 नवम्बर का इतिहास
जानिए, क्या कहता है 22 नवम्बर का इतिहास
Share:

इतिहास में घटित-घटनाएं, जन्म लिए व्यक्ति, विदा लिए महान व्यक्ति, पर्व और उत्सव से जुड़ी बहुत सी ऐसी बातें जो हमें कुछ सीख दे जाती है. और कहती है कि हमें भी अपने जीवन को जीनें का ढंग सीखना चाहिए. साथ ही कैसे संघर्ष, और उत्साह के साथ आगे बढ़ना है.इस तरह की तमाम बाते सामने आती है. हम आपको आगे विस्तार से जानकारी दें रहे है. अपने लेख में आज के इतिहास अर्थात 22 नवम्बर से जुड़े इतिहास की आज ही के दिन देश-विदेश में क्या क्या हुआ था किस प्रकार की घटना घटी आदि बातो से आपको अवगत कराएगे.

22 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ...

1920 - 'हकीम अजमल ख़ान जामिया' के पहले चांसलर बने।
1963 - डलास (टेक्सास) में सं.रा. अमेरिका के राष्ट्रपति जॉन एफ़, केनेडी की हत्या।
1968 - मद्रास राज्य का नाम बदलकर तमिलनाडु करने के प्रस्ताव को लोकसभा से स्वीकृति मिली।
1975 - जुआन कार्लोस स्पेन के राजा बने।
1990 - ब्रिटिश प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर द्वारा त्यागपत्र की घोषणा।
1997 - भारत की डायना हेडेन विश्व सुंदरी बनी।
1998 - बांग्लादेश की विवादास्पद लेखिका तस्लीमा नसरीन ने ढाका की अदालत में आत्मसमर्पण किया।

22 नवंबर को जन्मे व्यक्ति...

1830 - झलकारी बाई- झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई की नियमित सेना में, महिला शाखा 'दुर्गा दल' की सेनापति|
1882 - वालचंद हीराचंद - भारत के प्रसिद्ध उद्योगपतियों में से एक थे।
1892 - मीरा बेन - एक ब्रिटिश सैन्‍य अधिकारी की पुत्री, जिन्होंने 'भारतीय स्वतंत्रता संग्राम' में महात्मा गाँधी के सिद्धांतों से प्रभावित होकर खादी का प्रचार किया।
1899 - शहीद लक्ष्मण नायक, वरिष्ठ भारतीय स्वतंत्रता सेनानी।
1916 - शांति घोष, वरिष्ठ भारतीय स्वतंत्रता सेनानी।
1939 - मुलायम सिंह यादव - 'समाजवादी पार्टी' के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री
1963 - पुष्पेन्द्र कुमार गर्ग - नौकायन में भारत के प्रसिद्ध खिलाड़ियों में गिने जाते हैं।

22 नवंबर को हुए निधन...

2016-  राम नरेश यादव- मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री
विवेकी राय - हिन्दी और भोजपुरी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार थे।
1967- तारा सिंह- प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा कट्टर सिक्ख नेता।

यें भी पढ़ें-

यहां निकली मीडिया सहायता कार्यकारी पद पर भर्ती, 50000 रु होगा वेतन

विश्वविद्यालय को ब्याज सहित करना होगा छात्र की फीस का भुगतान

यहां निकली 4th पास के लिए सरकारी नौकरी शीघ्र करे आवेदन

जॉब और करियर से जुडी हर ख़बर न्यूज़ ट्रैक पर सिर्फ एक क्लिक में, पढिये कैसे करे जॉब पाने के लिए तैयारी और बहुत कुछ.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -