यहाँ जानिए फल खाने का सही तरीका
यहाँ जानिए फल खाने का सही तरीका
Share:

स्वास्थ्य के लिए फल बहुत अधिक फायदेमंद होते हैं, यही कारण है कि उन्हें प्रतिदिन खाने की सलाह दी जाती है। फल प्राकृतिक, सुक्रोज, फ्रुक्टोज एवं ग्लूकोज से भरपूर होते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी के लिए आवश्यक एनर्जी और पोषक तत्व देते हैं। फलों में विटामिन, मिनरल्स और एंजाइम होते हैं, जिनमें सभी का अपना लाभ होता है। हालांकि, फलों को खाने का भी अपना तरीका है। एचटी से बा करते हुए न्यूट्रिशिनिस्ट ने फल खाने के तरीके बताए हैं।

क्या है फल खाने का सही तरीका:-

1) फल खाएं, जूस नहीं:-
विशेषज्ञ के अनुसार, जूस पीने की जगह पर साबुत फल को खाना बेहतर है। जब फल का जूस निकाला जाता है तो उसमें से फाइबर, विटामिन, मिनरल्स एवं एंजाइम निकाल जाते हैं। फलों का रस पीने से पेट में भी जल्दी भर जाता है जिससे फ्रुक्टोज से आपके शुगर के लेवल में बढ़ावा होता है। यह आपके यूरिक एसिड के लेवल को भी बढ़ा सकता है जो बाद में कई और हेल्थ प्रॉब्लम्स को जन्म देता है।
 
2) खाने के बाद ना खाएं फल:-
यदि आप अपने खाने के तुरंत बाद फलों को खाते हैं तो यह आपके पेट में जाता है तथा पहले से खाए गए खाने के साथ सड़ना आरम्भ कर देता है। जिसकी वह से पेट को अधिक एसिड उत्पादन की आवश्यकता होती है, जिसक वजह से फल जल्दी से सड़ जाते हैं, और ज्यादा अम्लीय हो जाते हैं तथा अपने अधिकांश हेल्थ गुणों को खो देते हैं।

3) फल खाने से पहले कुछ मेवे खाएं:-
मेवे फलों से बढ़ते ब्लड शुगर को संतुलित करने में सहायक होते हैं। ये फैट का स्रोत हैं। इसलिए विशेषज्ञ पहले से ही नट्स खाने की सलाह देते हैं। 

गर्भावस्था के दौरान ना करें ये गलतियां, बच्चे को दे सकती हैं दिल की बीमारी

थोड़ी-थोड़ी बीयर भी पहुँचाती है शरीर को बहुत नुकसान, पीने वाले एक बार जरूर पढ़ ले ये खबर

क्या आपके बच्चों की नहीं बढ़ रही है हाइट? तो पिलाएं ये 5 जूस, रुकी हाइट भी बढ़ने लगेगी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -