किरण बेदी ने किया केजरीवाल का विरोध
किरण बेदी ने किया केजरीवाल का विरोध
Share:

नईदिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रधान सचिव के कार्यालय में केंद्रीय जांच ब्यूरो द्वारा छापेमारी की गई थी। मगर अब इस मामले में लगातार विवाद पैदा हो रहे हैं। सत्ता पक्ष इस कार्रवाई को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से अलग बता रहा है। तो विपक्ष इसे एकतरफा कार्रवाई कह रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मनोरोगी कहा उन्होंने कहा कि वे डरपोक हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के रवैये पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। हर ओर इसकी आलोचना की गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार  सीबीआई द्वारा की गई इस कार्रवाई का राजनीतिक विरोध हो रहा है। प्रमुख रूप से आम आदमी पार्टी इसे मसला बना रही है। इस मामले में आम आदमी पार्टी से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं आईपीएस किरण बेदी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर ही निशाना साधा है। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए जिस तरह के शब्दों का उपयोग किया गया है वह माफी योग्य नहीं हैं।

दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर केजरीवाल ने इस मामले में ट्विट कर निशाना साधा। उनका कहना था कि मोदी जी, आप और लोगों को डरा सकते हैं लेकिन मैं डरने वाला नहीं हूं। मैं आखिरी सांस तक लड़ता रहूंगा। केजरीवाल द्वारा यह भी कहा गया कि जांच दल वित्तमंत्री अरूण जेटली की उस फाईल को लेने के लिए आया था जो उनके लिए परेशानी बन सकती थी।

वह उनके भ्रष्टाचार से जुड़ी फाईल थी। भाजपा नेताओं ने केजरीवाल के शब्दों के चयन की निंदा करते हुए उनसे माफी मांगने को भी कहा। इस मामले में किरण बेदी ने कहा है कि केजरीवाल ने एक मौका खो दिया है। प्रधान सचिव एक महत्वपूर्ण और विश्वसनीय पद है। केजरीवाल ही भ्रष्टाचार के खिलाफ हैं उन्हें तो सीबीआई को सपोर्ट करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को राजनीतिक प्रतिशोध बताने के स्थान पर सीबीआई का सहयोग करना चाहिए। जांच एजेंसी से सबूतों की मांग भी करना चाहिए थी। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -