तीर्थ नगरी में पहली बार निकली किन्नर अखाड़े की देवत्व यात्रा
तीर्थ नगरी में पहली बार निकली किन्नर अखाड़े की देवत्व यात्रा
Share:

प्रयागराज : कुंभ मेले के लिए रविवार को तीर्थ नगर में पहली बार किन्नर अखाड़े की देवत्व यात्रा निकली। किन्नर साधु संतों का दर्शन करने के लिए लाखों की तादाद में लोग एकत्रित हुए। राम भवन चौराहे से निकली इस देवत्व यात्रा की खास बात यह रही कि इसमें किन्नर संत घोड़ों और बग्घियों पर सवार थे, जबकि बाकी अखाड़ों की यात्रा में ट्रैक्टर ट्रॉली पर रखे सोने-चांदी के हौदों पर साधु-संत विराजमान थे।

कुम्भ 2019: श्रद्धालुओं का बीमा करवा सकती है योगी सरकार, मंत्री ने दिए संकेत

पहली बार देवत्व यात्रा 

जानकारी के लिए बता दें अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने किन्नर अखाड़ा को मान्यता नहीं दी है। लेकिन किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर ने बीच नगर में देवत्व यात्रा निकाली जिससे यह सभी के आकर्षण का केंद्र बनी। किन्नर अखाड़े द्वारा बताया गया, “किन्नर अखाड़ा उज्जैन कुम्भ के बाद प्रयागराज में अपनी देवत्व यात्रा निकाल रहा है और चूंकि प्रयागराज में किन्नर अखाड़ा पहली बार देवत्व यात्रा निकाल रहा है, इसलिए लोगों में इसको लेकर खासी उत्सुकता रही है।

कुंभ में आपको संगम तक ले जाएगा 'जलपोत'

ऊंट पर सवार थीं महामंडलेश्वर 

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार किन्नर अखाड़े की इस देवत्व यात्रा में सबसे आगे आठ बग्घियों पर अखाड़े के संत विराजमान थे और इसके पीछे अखाड़े की महामंडलेश्वर ऊंट पर सवार थीं और लोगों को आशीर्वाद दे रही थीं। इनके पीछे एक वाहन में अखाड़े के आराध्य देवता महाकालेश्वर विराजमान थे। देवत्व यात्रा में आराध्य देवता के पीछे बाजे-गाजे और झांकियों के साथ बग्घियों पर किन्नर साधु संत सवार थे और लोगों को आशीर्वाद दे रहे थे। 

प्रयागराज कुंभ में आकर्षण का केंद्र होगी यह 'पोडकार'

प्रयागराज पहुंचे सीएम योगी, संतों के साथ किया भोजन

भारतीय संस्कृति से परिचित करवाएगी प्रवासी भारतीय सम्मेलन की यह टेंट सिटी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -