10वीं क्लास का टॉपर था मारा गया आतंकी, मिली थी न्यूटन की उपाधि
10वीं क्लास का टॉपर था मारा गया आतंकी, मिली थी न्यूटन की उपाधि
Share:

श्रीनगर : ये तो हम सभी जानते है कि इंजीनियर से लेकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर जैसे लोग भी आज आतंकी संगठनों का हिस्सा बन रहे है। हाल ही में त्राल इलाके में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया, आतंकी मोहम्मद इशाक 2011 की 10 वीं की बोर्ड की परीक्षा में 98 फीसदी नंबरों के साथ टॉपर रह चुका है।

वो 2015 में हिजबुल मुजाहिद्दीन में भर्ती हुआ था। पूरे कश्मीर जोन में उसने 9 वां स्थान हासिल किया था। उसकी इस कामयाबी के लिए उसे न्यूटन की उपाधि दी गई थी। बुधवार को पुलिस को जानकारी मिली कि त्राल इलाके में आतंकी छिपे हुए है।

इसके बाद सुरक्षाबलों ने बड़े पैमाने पर अभियान चलाकर तीनों आतंकियों को मार गिराया। सेना के मुताबिक आशिक हुसैन भट्ट नाम के आतंकी का संबंध उधमपुर अटैक के सिलसिले में सामने आया था। बताया जा रहा है कि भट्ट ने उधमपुर हमले के लिए जिम्मेदार आतंकियों को शरण दी थी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -