केशव प्रसाद मौर्य बोले- 'राहुल गांधी को आगरा के अस्पताल में भर्ती करवाना चाहिए'
केशव प्रसाद मौर्य बोले- 'राहुल गांधी को आगरा के अस्पताल में भर्ती करवाना चाहिए'
Share:

लखनऊ: यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर विवादास्पद बयान दिया है। केशव प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं, उन्हें आगरा के हॉस्पिटल में भर्ती करवाना चाहिए। केशव प्रसाद केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के मौके पर आगरा में व्यापारी सम्मेलन में पहुंचे थे। इस के चलते राहुल के अमेरिका दौरे को लेकर पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में राहुल को आगरा हॉस्पिटल में भर्ती कराने की बात कही। इसके साथ ही केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को गुंडों का सरदार बताया। 

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, गुंडों, अपराधियों एवं माफियाओं का कैसे समाजवादी पार्टी से पूरी तरह से जुड़ाव हो जाए, लोगों को कैसे परेशान किया जाए। इसके लिए काम किया जा रहा। समाजवादी पार्टी का कैडर मतलब गुंडों- माफियाओं एवं अपराधियों का कैडर। समाजवादी पार्टी गुंडों, अपराधियों एवं माफियाओं की पार्टी है। इसके सरदार अखिलेश यादव हैं। उनकी मानसिकता ये है कि कैसे प्रदेश में गुंडागर्दी बढ़े। मगर हम इसे बढ़ने नहीं देंगे। गुंडागर्दी करने वालों, जमीन पर कब्जा करने वालों और दंगा फैलाने वालों की जगह जेल में है। मीडिया से चर्चा में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया कि हम इस बार 2014 का आंकड़ा पार करेंगे। 2014 में हम उत्तर प्रदेश में 73 सांसद जीते थे। 2024 में  पूरे 80 सांसद जीतेंगे। 

उन्होंने कहा कि देश की जनता इस संकल्प के साथ खड़ी है कि प्रधानमंत्री मोदी 2019 से भी बड़े बहुमत की सरकार बनाएं और देश को विश्व गुरु बनाएं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में नगर निगम चुनाव में हम 17 में 17 सीटें जीते हैं। ऐसे ही लोकसभा चुनाव में हम जीतेंगे। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार काम कर रही है। केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी एवं प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अच्छा काम हो रहा है। अखिलेश यादव की दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात पर उन्होंने कहा कि भाजपा विरोधी हैं, सब एक साथ मिल रहे हैं। वे भले ही मिल जाएं, मगर जनता उनसे मिलने वाली है। जनता ने तय कर लिया है, हमारे नेता मोदी जी हैं, उन्हें जिताएंगे। कमल खिलाएंगे, साइकिल पंचर करेंगे। 

2024 की तैयारियों में जुटी भाजपा, कई राज्यों के प्रभारी और अध्यक्ष बदलने पर हेडक्वार्टर में हुआ मंथन

अध्यादेश मामला: सीएम केजरीवाल को मिलेगा अखिलेश यादव का सहारा ! सपा प्रमुख के साथ लखनऊ में बैठक कल

ममता, खड़गे, जयराम रमेश..! आखिर ओडिशा ट्रेन हादसे की CBI जांच का विरोध क्यों कर रहे विपक्षी नेता ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -