style="font-family: sans-serif; font-size: 16px; line-height: 20.7999992370605px; text-align: justify; background-color: rgb(249, 249, 249);">
नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नये आदेश को लेकर अधिकारियों ने खींज निकाली है। हाल ही में केजरीवाल ने सभी विभागीय प्रमुखों को निर्देश जारी करते हुये कहा है कि वे अपने कार्यों के बारें में शाम 6 से रात 10 बजे तक प्रस्तुति दे। हालांकि केजरीवाल का इसके पीछे उद्देश्य कार्यालयीन कार्यों को प्रभावित होने से रोकना है लेकिन अधिकारियों ने इसे लेकर नाराजगी व्यक्त की है।
अधिकारियों ने बताया कि उनके कार्यों की समीक्षा पहले सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक तीन शिफ्टों में होती थी लेकिन सोमवार से मुख्यमंत्री केजरीवाल ने इस समय को बदलते हुये शाम 6 से रात 10 बजे तक कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार नये आदेश के बाद अधिकारियों को सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक कार्यालय में जुटे रहना पड़ेगा। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल विभागीय कार्यों की देर शाम तक समीक्षा करते है इसलिये वित्त एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को सुबह आने के बाद रात 10 बजे तक कार्यालयों में अनिवार्य से रूकना ही पडेगा।