बयान के कारण फिर विवादों में आये काटजू
बयान के कारण फिर विवादों में आये काटजू
Share:

पटना : अपने बयान के कारण एक बार फिर पूर्व मुख्य न्यायाधीश मार्कंडेय काटजू विवादों में आ गये है। उन्होंने यह कहा है कि कुछ जजों को एबनार्मल बताया है। काटजू ने कहा है कि पटना हाईकोर्ट के कुछ जज जब स्थानांतरण के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट में आये थे तो इनमें से उन्हें कुछ जज एबनार्मल दिखाई दिये।

हालांकि उन्हांेने यह भी कहा कि वे मजाक कर रहे है। इस बयान के बाद काटजू विवादों के घेरे में आ गये है। गौरतलब है कि काटजू का विवादास्पद बयानों के साथ पुराना नाता है। वे अपने बयानों के कारण विवादों में तो आते ही है, उनकी आलोचना भी होती रही है। इसके पहले उन्होंने यह कहा था कि ब्राह्मण के पुतले को आग लगाने का वे विरोध करते है।

काटजू का इशारा रावण के पुतले की तरफ था। काटजू ने कहा था कि वे अपने पूर्वज का अपमान कैसे सह सकते है। रावण को उन्होंने पूर्वज बताया और कहा कि वे उसका सपोर्ट करते है। काटजू ने यह कहा है कि ब्राह्मणों को अपनी एकता के बारे में सोचने की जरूरत है। मालूम हो कि काटजू इसके पहले भी कई ऐसे बयान दे चुके है जो उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने का भी काम कर चुके है, बावजूद इसके वे अपने बोल वचन से चूकते नहीं है।

जदयू ने काटजू को घेरा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -