करतारपुर कॉरिडोर: 100 अफसर और 149 श्रद्धालु आज जाएंगे पाकिस्तान, कल चन्नी कैबिनेट करेगा दर्शन
करतारपुर कॉरिडोर: 100 अफसर और 149 श्रद्धालु आज जाएंगे पाकिस्तान, कल चन्नी कैबिनेट करेगा दर्शन
Share:

अमृतसर: भारत-पाकिस्तान के बीच करतारपुर कॉरिडोर 611 दिनों के लंबे अंतराल के बाद बुधवार को वापस खुल गया। पहले दिन 100 अधिकारी और 149 भक्तों का जत्था करतारपुर जा रहा है। आज जाने वाले कुल 100 अफसरों में केंद्र सरकार और पंजाब सरकार के 50-50 अफसर शामिल हैं। अफसरों की टीम को विशेष इजाजत के बाद बॉर्डर क्रॉस कराया जाएगा और यह टीम शाम तक वापस आ जाएगी। कल पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी अपने मंत्रिमंडल के साथ करतारपुर साहिब के दर्शन करने जाएंगे।

आज जाने वाले अफसरों के लिए कोविड वैक्सीन की दोनों खुराक लगी होने की शर्त रखी गई है। इसके साथ ही लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। आम भक्तों को करतारपुर कॉरीडोर से दर्शन के लिए फिलहाल 8 से 10 दिन तक प्रतीक्षा करनी होगी। बुधवार सुबह 149 लोगों को पाकिस्तान जाने की इजाजत मिली है। इन लोगों ने DC ऑफिस के माध्यम से आवेदन किया था। आज सुबह इन सभी लोगों को जाने की इजाजत दी गई है। इनमें गुरु नानक देव की 17वीं पीढ़ी से बाबा सुखदीप सिंह बेदी शामिल हैं।

16 मार्च 2020 से करतारपुर साहिब गलियारे के लिए पंजीकरण बंद कर दिया था। अब पूरे 1 साल 8 महीनों के बाद भारत के गृह मंत्रालय ने करतारपुर साहिब कॉरिडोर को खोलने के फैसले को हरी झंडी दी है। एक तरफ गुरुपर्व आने वाला है और भारत सरकार के इस फैसले से सिख संगत में खुशी का माहौल है।

'चीन ने भारतीय सीमा में भेजे बम वर्षक विमान..', मोदी सरकार को स्वामी ने चेताया

32 किसान संगठनों के साथ आज CM चन्नी की बैठक, फसल के मुआवजे सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा

यूपी चुनाव से पहले अखिलेश को बड़ा झटका, आज भाजपा का दामन थामेंगे सपा के 6 MLC

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -