कर्नाटक में दर्दनाक सड़क हादसा, दो कारों की भिड़ंत में 13 लोगों की मौत, 5 घायल
कर्नाटक में दर्दनाक सड़क हादसा, दो कारों की भिड़ंत में 13 लोगों की मौत, 5 घायल
Share:

बेंगलुरु: कर्नाटक में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है, जिसमे कई लोग असमय काल के गाल में समा गए हैं। कर्नाटक के तुमकुरु में कुनिगल के पास शुक्रवार की तड़के दो कारों के बीच हुई भिड़ंत में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई है और पांच अन्य गंभीर रूप से जख्मी बताए जा रहे हैं। पुलिस इस संबंध में जानकारी दी है। हादसे में मारे गए लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

पुलिस ने मीडिया को हादसे की जानकारी देते हुए बताया है कि 13 में से 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक बच्चे की मौत अस्पताल में उपचार के दौरान हुई है। वहीं घायलों को उपचार हेतु पास के एक अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मृतकों में 10 लोग तमिलनाडु और तीन बेंगलुरु के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सभी तीर्थयात्री थे जो कि कर्नाटक के एक धर्मस्थल में दर्शन करने के लिए जा रहे थे।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि मृतकों में पांच महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। तुमकुरू पुलिस अधीक्षक (SP) के वी कृष्णा ने बताया है कि, ''13 लोगों की मौत हो गई है। हादसा मध्यरात्रि के बाद हुआ है। एक कार सड़क के डिवाइडर से टकरा गई और दूसरी कार उससे जा टकराई।'' पुलिस को क्षतिग्रस्त वाहनों से शव निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोरोना वायरस के चलते आईफा अवार्ड कार्यक्रम हो सकता है रद्द

सहायक प्रबंधक के पदों पर वैकेंसी, जानिए क्या है आयु सीमा

मंदी की मार झेल रहे जयपुर के ज्वैलर्स को मिल सकती है राहत, आयात शुल्क हटने की संभावना

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -