फिर गहराया कावेरी जल का विवाद, आज कर्नाटक बंद
फिर गहराया कावेरी जल का विवाद, आज कर्नाटक बंद
Share:

बेंगलरू। कावेरी जल का विवाद एक बार फिर गहरा गया है। इसके चलते आज न केवल राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया गया है वहीं बंद को देखते हुये सुरक्षा व्यवस्था के भी माकूल प्रबंध कर लिये गये है। सुबह से ही बंद का असर यहां देखा गया है। बाजारों से सन्नाटा पसरा हुआ है और स्कूल काॅलेज आदि बंद है। बंद को वाहन चालकों के अलावा अन्य सभी यूनियनों ने भी अपना समर्थन दे रखा है।

बंद सुबह 6 बजे से करने का आह्वान किया गया था। इधर राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धा रमैया ने बंद करने वालों से यह कहा है कि वे बंद के दौरान किसी तरह का विवाद खड़ा न करें, जिससे कानून व्यवस्था बनाने में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

गौरतलब है कि बीते मंगलवार को ही सुप्रीेम कोर्ट के निर्देश को देखते हुये राज्य की सरकार ने तमिलनाडू को 15000 क्यूसेक पानी देना शुरू कर दिया है, यह पानी प्रतिदिन दिया जायेगा।

सिनेमा घरों से लेकर सब बंद-

बंद का व्यापक असर यहां सुबह से ही देखा जा रहा है। मंगलवार की देर शाम से ही जहां सिनेमा घर बंद कर दिये गये थे तो वहीं स्कूल काॅलेजों के ताले भी नहीं खुल सके थे। बसें बंद पड़ी हुई है। इसके कारण स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ दिखाई दे सकती है। लोक परिवहन वाहन न चलने से भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि जब कर्नाटक में ही पानी की पूर्ति नहीं हो रही है तो फिर अन्य राज्यों को पानी कैसे दिया जा सकता है। किसानों ने भी पानी देने के निर्णय का विरोध किय है। किसानों का कहना है कि पानी की कमी के चलते सिंचाई की जरूरतें पूरी नहीं हो रही है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -