तेजस्वी प्रकाश से ब्रेकअप करना चाहते है करण कुंद्रा! खुद एक्टर ने कह डाली ये बड़ी बात
तेजस्वी प्रकाश से ब्रेकअप करना चाहते है करण कुंद्रा! खुद एक्टर ने कह डाली ये बड़ी बात
Share:

टेलीविज़न जगत के जाने माने मशहूर कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश टीवी के मोस्ट पॉपुलर कपल हैं। मगर क्या आप जानते हैं करण कुंद्रा तेजस्वी प्रकाश संग ब्रेकअप करने की सोच रहे हैं। ऐसा हम नहीं बल्कि करण कुंद्रा ने कहा है, वो भी पब्लिक प्लेटफॉर्म पर। तो क्या इस प्यारे लवबर्ड का रिश्ता टूटने वाला है?

वैसे आपको अधिक टेंशन लेने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि करण चाहकर भी तेजस्वी से रिश्ता नहीं तोड़ सकते। क्योंकि ऐसा करने पर तेजस्वी प्रकाश ही नहीं बल्कि पब्लिक भी करण को नहीं छोड़ेगी। दरअसल, करण डेटिंग रियलिटी शो टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया को होस्ट करने वाले हैं। इसी ऐलान को करने के लिए करण कुंद्रा ने ये पब्लिसिटी स्टंट किया। वो वीडियो में बोल रहे हैं-टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया आ रहा है। इतना शानदार और यूनीक शो है। तो होस्ट का इंट्रोडक्शन भी यूनीक होना चाहिए ना।

फिर करण अचानक बोलते हैं- तेजू (तेजस्वी) से ब्रेकअप करूं? ऐसा करूंगा तो पब्लिक ना... तेजू तो मुझे कहीं का नहीं छोड़ेगी। करण ने बताया शो टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया में कोई भी दिखावा नहीं कर सकता। क्योंकि प्यार झूठ बोल सकता है मगर टेम्पेटेशन नहीं। करण कुंद्रा का ये शो 3 नवंबर से जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगा। डेटिंग रियलिटी शो हर रात 8 बजे आप देख सकते हैं। यहां रियल लाइफ कपल्स प्यार की परीक्षा देंगे।
वही बात करें करण-तेजस्वी की तो, उनकी जोड़ी प्रशंसकों की पसंदीदा है। बिग बॉस में उन्हें प्यार हुआ था। उनकी जोड़ी आज भी बनी हुई है।

अंकिता लोखंडे पर फिर भड़के विक्की जैन, बोले- 'मैं तुम्हारा गुलाम नहीं हूं, दूर रहो...'

शादी के 2 साल बाद ही टूटा इस कपल का रिश्ता, खुद एक्ट्रेस ने दी तलाक की खबर

टू व्हीलर सेगमेंट में इन कंपनियों का दबदबा बरकरार

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -