इस साल एक सेकंड लंबी होगी 30 जून की रात
इस साल एक सेकंड लंबी होगी 30 जून की रात
Share:

पेरिस : इस साल 30 जून बाकि दिनो से एक सेकंड बड़ा होगा। इसका कारण पेरिस ऑब्जर्वेटरी घड़ियों में 'लीप सेकंड' जोडा जाना है। अब 30 जून की रात घड़ी 11 बजकर 59 मिनट पर सीधे 12 नहीं, बल्कि 11:59:60 समय दिखेंगी। यह एक सेकंड इसलिए बढाया जा रहा है, ताकि पृथ्वी का घूर्णन आण्विक समय (डिजिटल) से मैच कर सके। बता दें कि आण्विक समय तो स्थिर होता है, लेकिन पृथ्वी की घूर्णन गति प्रतिदिन सेकंड के 2000वें भाग के बराबर धीमी हो जाती है। फ्रांस स्थित इंटरनेशनल अर्थ रोटेशन सर्विस के वैज्ञानिक इसकी निगरानी करते हैं और जरूरत पड़ने पर समय में बदलाव भी करते हैं। 'लीप सेकंड' का सिद्धांत पहली बार 1972 में आया था और तब से अब तक 25 बार 'लीप सेकंड' जोड़ा गया है।

इंटरनेशनल अर्थ रोटेशन सर्विस के इनचार्ज डेनियल गैम्बिस ने बताया कि, यदि 'लीप सेकंड' नहीं जोड़ा गया, तो आने वाले 2000 वर्षों में यूनिवर्सल टाइम (UTC) और अपनी धुरी पर पृथ्वी के एक चक्कर में एक घंटे का फर्क आ जाएगा।

ज्ञात हो कि इससे पहले 2012 में भी 'लीप सेकंड' जोड़ा गया था, तब कई कंपनियों के सॉफ्टवेयर क्रैश हो गए थे। जावा प्रोग्राम में गड़बड़ियां आ गई थीं। हालांकि, इस बार कई कंपनियों ने इसकी पहले से ही तैयारी कर रखी है। बावजूद इसके संकट बना हुआ है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -