जींस कंपनी लिवाइस के सीईओ चिप ने बताये जीन्स के रखरखाव के ये ख़ास तरीके
जींस कंपनी लिवाइस के सीईओ चिप ने बताये जीन्स के रखरखाव के ये ख़ास तरीके
Share:

आज कल लड़के हो या लडकियां पहनावे में सबकी पहली पसंद जीन्स ही होती है लेकिन हमारा आपसे एक सवाल है, क्या आप जीन्स धोते हैं ? आप सोच रहे होंगे कैसा भद्दा सवाल है। ज़ाहिर सी बात है जीन्स धोते ही होंगे। लेकिन अगर आपको हम ये कहें कि अपनी जीन्स को धोना बंद कर दे तो आप चौंक जायँगे!! जी हां,ये हमारा कहना नहीं बल्कि लेवाइस कंपनी के सीईओ का कहना है। जानिये क्या कहना है लेवाइस के सीईओ का। आप ये भी सोच रहे होंगे कि अगर जीन्स नहीं धोएंगे तो उसमे कीटाणु लग जायँगे। जी हां,इसके लिए भी हमारे पास उपाय है।

दुनिया की पहली जींस के निर्माता और दुनिया भर में मशहूर जींस कंपनी लिवाइस के सीईओ चिप बर्ग ने ये सब कहा है।

1. उन्होंने कहा कि आपको अपनी जींस नहीं धोनी चाहिए।

2. उन्होंने कहा, वो जींस पर पड़े किसी भी दाग-धब्बे को टूथब्रश से साफ करते हैं।
3. बर्ग के अनुसार जींस को वाशिंग मशीन में धोने की बिल्कुल जरूरत नहीं होती। ऐसा बहुत ही कम होना चाहिए।

4. चिप बर्ग के इस बयान के पीछे की हकीकत दरअसल यह है कि लिवाइस जींस को धोने से इसके मैटेरियल को नुकसान पहुंचता है।

5. कुछ एक्सपर्ट का कहना है कि नई जींस को धोने से पहले छह माह का वक्त देना चाहिए। आप जितने लंबे वक्त तक इसे नहीं धोएंगे, आपकी जींस उतनी ज्यादा अच्छी लगेगी।

6. अगर आप अपनी जींस को काफी जल्दी धोते देते हैं तो जींस का रंग एक हट जाएगा।

कीटाणुओं से बचने के लिए तमाम जींस निर्माताओं की सलाह है कि बैक्टीरिया से निजात पाने के लिए अपनी जींस को रात भर के लिए फ्रीजर में रख दें।उसके बाद इसे धूप में सुखाकर स्वच्छ हवा भी दें या फिर न्यूट्रलाइजर स्प्रे दें।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -