जाट आरक्षण : गर्ल्स होस्टल में घुसे 1500 लोग, लड़कियों से की छेड़छाड़
जाट आरक्षण : गर्ल्स होस्टल में घुसे 1500 लोग, लड़कियों से की छेड़छाड़
Share:

रोहतक ​: अपने लिए आरक्षण की मांग करने वाले जाटों का आंदोलन कुछ उग्र हो गया। दरअसल रोहतक में करीब 1500 लोग एक कन्या छात्रावास में दाखिल हो गए। इन लोगों ने आक्रोशित होकर लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार किया। लड़कियों के कपड़े फाड़ दिए गए। उनके साथ अभद्रता की गई। प्रदेशभर के विभिन्न विद्यालयों को आग के हवाले करने की जानकारियां सामने आई हैं। सड़क मार्ग और रेल मार्गो पूरी तरह से प्रभावित हुआ है। प्रदेशभर में आंदोलनकारी सड़कों पर उतर आए। जिसके कारण सड़कों पर जाम लग गया। 

जाम में वाहन घंटों फंसे रहे। जाटों ने अपने आंदोलन के तहत मूनक नहर का गेट ही बंद कर दिया। जिसके चलते पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हुई। हालात ये हैं कि जाटों ने जम्मू की ओर जाने वाली और आने वाली ट्रेनों के ही साथ अन्य ट्रेनों को प्रभावित किया है। जाट आरक्षण का असर रेलवे नेटवर्क पर हुआ है। यही नहीं उन्होंने सड़क मार्गों को भी प्रभावित किया है।

जाटों ने शासकीय सेवाओं में नौकरियों के लिए आरक्षण की मांग की है। जाटों के आरक्षण का असर रोहतक, सोनीपत, झज्जर में अधिक रहा है। इन क्षेत्रों में आरक्षण आंदोलन के चलते टूजी, 3 जी नेट सेवा को बंद कर दिया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों को आंदोलन को नियंत्रण में रखने के निर्देश दिए गए हैं। जाट युवाओं द्वारा विश्वविद्यालयों में प्रदर्शन किया जा  रहा है। वे आरक्षण की मांग करते हुए जाट एकता के जयकारे लगा रहे हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -