84 वर्ष के हुए जापान के सम्राट अकिहितो
84 वर्ष के हुए जापान के सम्राट अकिहितो
Share:

तोक्यो। जापान के सम्राट अकिहितो का आज 84 वां जन्मदिन है। जन्मदिन के मौके पर सम्राट ने 2019 में अपने पद से हटने से पहले तक तमाम जिम्मेदारियां पूरी करने की बात कही। साथ ही उन्होंने अगले सम्राट को गद्दी सौंपने की तैयारियां करने का भी संकल्प लिया। अकिहितो ने आज अपनी शाही बालकनी से हाथ हिलाकर हज़ारों शुभचिंतकों का धन्यवाद दिया।

उन्होंने इस सप्ताह एक प्रेस कॉफ्रेंस कर एक बयान दिया। इस बयान को उनके जन्मदिन पर जारी किया गया। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में, मैं देश के लिए अपना काम करना जारी रखूंगा। मैं संबंधित व्यक्तियों के साथ मिलकर अगले सम्राट को गद्दी सौंपने की तैयारी भी करना चाहूंगा।

अकिहितो ने पद त्यागने के अपने फैसले को मिले समर्थन के लिए लोगों का आभार व्यक्त किया, हालांकि शुरुआत में पूरा देश उनके इस फैसले से काफी आश्चर्य चकित था। अकिहितो 30 अप्रैल 2019 को पद छोड़ेंगे। उन्होंने 56 वर्ष की आयु में वर्ष 1989 में सिंहासन ग्रहण किया था। 

बता दे कि अकिहितो के इस फैसले पर आबे ने कहा कि, 'सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए पूरे प्रयास करेगी कि जापान के लोग सम्राट के गद्दी त्यागने और शहजादे के सिंहासन संभालने का जश्न मना सकें। अकिहितो के बडे बेटे 57 वर्षीय शहजादे नारहितो अकिहितो के गद्दी छोड़ने के अगले दिन क्रिसैंथमम थ्रोन पर आसीन होंगे।' 

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, विश्व शांति चाहता है, मौत नहीं

रूसी राष्ट्रपति ने की अमरीकन रक्षा रणनीति की निंदा

यूएन ने लगाया उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -