नहीं रहे शिंज़ो आबे, गोली लगने के बाद आया था हार्ट अटैक
नहीं रहे शिंज़ो आबे, गोली लगने के बाद आया था हार्ट अटैक
Share:

टोक्यो: जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे का निधन हो गया है। उन्हें आज ही एक हमलावर ने कार्यक्रम के दौरान भाषण देते हुए गोली मार दी थी, जिसके बाद वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर्स की तमाम कोशिशों के बाद भी उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। अब जापान की स्थानीय मीडिया ने पूर्व पीएम की मौत की पुष्टि कर दी है। शिंज़ो आबे 67 साल के थे। बताया जा रहा है कि, गोली लगने के बाद शिंज़ो को हार्ट अटैक भी आ गया था, जिससे उनकी हालत और गंभीर हो गई थी।  

 

बात दें कि शिंज़ो आबे पर हमला जापान के पश्चिमी क्षेत्र नारा में सुबह लगभग 11:30 बजे हुआ, जब आबे रविवार को होने वाले उच्च सदन चुनाव से पहले एक कार्यक्रम में स्पीच दे रहे थे। इसके तुरंत बाद, एक 41 साल के शख्स को हिरासत में लिया गया है। वहीं, स्थानीय मीडिया जानकारी के मुताबिक, हमलावर का नाम 'यामागामी तेत्सुआ' है, जो जापान मेरिटाइम सेल्‍फ डिफेंस फोर्स (JMSDF) का पूर्व मेंबर है। इसके साथ ही वह एक स्‍थानीय यूनिवर्सिटी में असिस्‍टेंट प्रोफेसर के पद पर भी काम कर चुका है।

 

तेत्‍सुआ ने पूर्व प्रधानमंत्री आबे पर पीछे से दो फायर किए, जिसमें एक आबे की बाईं छाती पर लगी और दूसरी उनके गर्दन पर। रिपोर्ट के मुताबिक, शूटर ने आबे पर हमला करने के लिए एक हैंडमेड बंदूक का प्रयोग किया है। हमले के लिए इस्‍तेमाल की गई बंदूक को काले टेप से लपेटकर छुपाया गया था। बता दें कि जापान में शॅार्ट बैरल शॉटगन पाने के लिए लाइसेंस पाने की प्रक्रिया काफी जटिल है। ऐसे में यह जानकारी अभी नहीं मिल पाई है कि हमलावर को बंदूक कहां से मिली थी।

यूरोपीय संसद ने यूरोपीय संघ के चार्टर में गर्भपात के अधिकार को शामिल करने की मांग की

यहाँ बिकिनी पहनने पर लगा प्रतिबंध, फिर भी पहनी तो लगेगा 40 हजार का जुर्माना

सऊदी अरब ने हज यात्रा के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा की घोषणा की

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -