आखिर कितनी सुरक्षित है जननी, सारी योजनाऐं हुई हवा
आखिर कितनी सुरक्षित है जननी, सारी योजनाऐं हुई हवा
Share:

बिलासपुर। अक्सर आपने विमान में प्रसूती होने की बात सुनी होगी लेकिन क्या आपने सुना कि ट्रेन की किसी बोगी में किसी महिला की प्रसूति हुई है लेकिन ऐसा हुआ है। दरअसल रीवा - बिलासपुर यात्री रेल में सफर कर अपने घर लौट रही एक महिला की प्रसूति ट्रेन में सफर के दौरान ही हो गई। इस रेल को खोंगसरा स्टेशन पर करीब 1 घंटे तक रोके रखा गया। दरअसल महिला की प्रसूति सुरक्षित रूप से की जा सके इसके लिए ट्रेन को रोका गया। दरअसल प्रसूती के बाद महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से बच्चे को सीएचसी कोटा रैफर कर दिया गया।

बच्चे की हालत बेहद नाजुक थी। मिली जानकारी के अनुसार दीक्षा बंजारे पति करन बंजारे 20 वर्ष निवासी ग्राम भैसा गर्भवती थी। वह अपने माता - पिता से मिलने के लिए जा रही थी। दरअसल उसका पति अंबिकापुर में काम करता है और वह ससुराल में अकेली रहती है। उसक माता - पिता और मामा व अन्य परिजन ईंट भट्टे में कार्य करते हैं।

यह महिला अपनी मां कुमारी बाई, मामा हरीश बंजारे और मामी शुकू बाई के पास लौटी। मगर जब चिकित्सक ने प्रसव में समय होने की बात कही तो वह अपनी मां के साथ ससुराल वापस जाने लगी। ऐसे में रास्ते में ही उसे ट्रेन में प्रसव पीड़ा होने लगी। हालांकि ट्रेन में किसी भी यात्री ने उनकी मदद नहीं की। करीब एक घंटे तक प्रसूता  ट्रेन में ही रही। ऐसे में प्रसूता को  परेशानी होने लगी वहीं प्रसूता के स्वास्थ्य पर भी इसका विपरीत असर हुआ।

इसके बाद एक प्रमुख समाचार पत्र समूह के पत्रकार को जानकारी मिली उसने सरकारी विभागों, अधिकारियों और संजीवनी एंबुलेंस को फोन किया लेकिन मदद नहीं पहुंच पाई। ऐसे में उसने अन्य लोगों की मदद से महिला का प्रसव करवाया। इसके बाद वह महिला और बच्चो को स्टेशन से एक किलोमीटर दूर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गया। वहां उसे भर्ती करवाया। मगर बच्चे का प्रसव जन्म से एक माह पूर्व होने के कारण नवजात को खतरा बना हुआ था। उसने बीएमओ से बात की और प्रसूता को कोटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रैफर कर दिया। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -