बुधवार के बाद हो सकती है मुख्यमंत्री की नियुक्ति
बुधवार के बाद हो सकती है मुख्यमंत्री की नियुक्ति
Share:

जम्मू - कश्मीर: जम्मू - कश्मीर में नई सरकार का गठन न होने के कारण बजट सत्र को खारिज कर दिया गया है। दरअसल अभी पीडीपी की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने इस मसले पर अपना निर्णय तेजी से नहीं लिया है। हालांकि यह बात सामने आई है कि पीडीपी - भाजपा गठबंधन सरकार में नए मुख्यमंत्री का चयन बुधवार के बाद हो सकता है। दूसरी ओर यह भी कहा गया है कि राज्य में सरकार अस्तित्व में नहीं होने के कारण बजट सत्र नहीं होने का सवाल नहीं है।

जम्मू - कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद का 7 जनवरी को निधन हो गया जिसके बाद मुख्यमंत्री का पद खाली हो गया था। अभी नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति नहीं हुई है। विधानसभा के रिकॉर्ड  के अनुसार बजट सत्र हेतु 63 विधायकों द्वारा 1169 सवाल तैयार किए गए थे। विधायकों ने विधानसभा सचिवालय को 87 निजी बिल भी भेजे थे। बजट सत्र में बिलों पर चर्चा होनी थी।

इस मामले में विधानसभा अध्यक्ष कविंदर गुप्ता ने बजट सत्र को रद्द कर दिया। उन्होंने सत्र रद्द होने की पुष्टि भी की। दोनों ही दलों को जनादेश मिला हुआ है। पैंथर्स पार्टी के प्रमुख प्रोफेसर भीम सिंह ने राज्य में दुबारा विधानसभा चुनाव करवाने की मांग भी की है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -