इटली के इस गांव में रहने पर मिलेंगे डेढ़ लाख रूपए
इटली के इस गांव में रहने पर मिलेंगे डेढ़ लाख रूपए
Share:

दुनिया में कई ऐसे देश है और कई ऐसे गाँव है जहाँ लोग अब रहना नहीं चाहते और धीरे धीरे वो गाँवों को खाली भी कर रहे हैं। गांव खाली होने से सरकार को ये डर है कि कहीं ये जगह भुतहा ना बन जाये।

ऐसी ही एक परेशानी है इटली के पहाड़ी इलाके बोरमीडा में जहाँ से लोग अब पलायन करते ही जा रहे हैं और इसी को लेकर गांव के मेयर डेनियल गेल्लियानो को डर है कि लोगों का पलायन जारी रहा तो एक दिन गांव भूतहा बन जाएगा। इसी परेशानी का एक अनोखा हल निकला है उन्होंगे।

उनका ऑफर ये है कि अब जो भी गांव में रहेगा उसे डेढ़ लाख रूपए दिए जायेंगे और साथ ही परिवार गांव के किसी औसत या सामान्य बिल्डिंग को रहने के लिए चुन सकता है। लेकिन इसके लिए करीब 3000 रूपए महीना देना होगा। जिस तरह का घर चुनेंगे उसके अनुसार राशि भी देनी होगी।

गांव के मेयर का ये मानना है की अगर इस गांव में जवान लोग रहने आएंगे तो गांव फिर से खिल उठेगा। बता दे कि, बोरमिडा इटली का सुदूरवर्ती गांव है। यह के लोग खेती कर के ही अपनी जीविका चलाते हैं।

फिलहाल यहां 394 लोग रहते हैं और खेती व पशुपालन से जिंदगी बिताते हैं। फ़िलहाल इस प्रस्ताव पर काम चल रहा है और ये जानकारी सोशल साइट पर शेयर की गयी है जिस पर लोगो के तरह तरह के सुझाव आ रहे हैं।

कश्मीर में हुआ फेसबुक बैन तो 16 साल के लड़के ने बना डाला Kashbook

प्लेबॉय मैगज़ीन के लिए न्यूड पोज़ देने वाली पहली भारतीय महिला है शर्लिन, देखिये HOT अंदाज़

Video : लोगों के घर जाकर जब लड़के ने दिया सरप्राइज गिफ्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -