Feb 11 2016 04:43 PM
नई दिल्ली: रांची के मैदान पर भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का यह आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच हो सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक खबर है कि धोनी के लिए रांची में शुक्रवार का मुकाबला बहुत खास है। ना सिर्फ इसलिए कि टीम इंडिया सीरीज में 0-1 से पीछे है और उसकी रैंकिंग दांव पर है. ऐसी खबरे चल रही है कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने टी-20 वर्ल्ड कप के बाद छोटे फॉर्मेट से भी संन्यास ले लेंगे।
वर्ल्ड कप टी-20 का कोई भी मुकाबला रांची में नहीं होना है। ऐसे में वह रांची में आखिरी बार कप्तान और खिलाड़ी के तौर पर मैदान पर उतरेंगे.
इस दौरान श्रीलंका के साथ में अपने दूसरे टी-20 मैच के लिए धोनी रांची में आखिरी बार कप्तान और खिलाड़ी के तौर पर मैदान पर उतरेंगे। इस दौरान रांची के इस स्टेडियम के भी खचाखच रूप से भरने की आशंका व्यक्त की जा रही है.
हिंदी न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml
इंग्लिश न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml
फोटो - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml
© 2024 News Track Live - ALL RIGHTS RESERVED