ISIS ने की अपने लड़ाकों की सैलरी आधी
ISIS ने की अपने लड़ाकों की सैलरी आधी
Share:

सीरिया : पश्चिमी देशों के ताबड़तोड़ हमलों का असर अब दिखने लगा है, इससे आईएसईएस के हौसले पस्त हो रहे है। इस्लामिक स्टेट लगातार हो रहे हमलों से आर्थिक रुप से कमजोर होता जा रहा है। इसी प्रकार आतंकी संगठन न कॉस्ट कटिंग शुरु कर दी है। उसने अपने सभी लड़ाकों की सैलरी आधी कर दी है। इसका खुलासा हाल में जारी किए गए एक दस्तावेज से हुुआ।

बता दें कि अमेरिका, रुस व यूरोपीय संघ के देश पिछले वर्ष अक्टूबर से सीरिया में आईस के ठिकानों पर लगातार हमले कर रहे है। अब तक तेल सप्लाई, तेल कुंओ और पैसे रखने की जगह पर बमबारी कर चुके है। बगदादी के नेतृत्व वाले इस संगठन के पैसों का हिसाब-किताब रखने वाले बायत माल-अल-मुसलिमीन ने एक डॉक्यूमेंट जारी कर इस संकट की जानकारी दी।

मुसलिमीन के जारी किए इस डॉक्यूमेंट का अनुवाद मिडिल ईस्ट फोरम जावेद-अल-तामिनी ने किया है। डॉक्युमेंट के मुताबिक इस्लामिक स्टेट संकट से गुजर रहा है। इसलिए ये तय किया गया है कि मुजाहिदीन की सैलरी आधी कर दी जाएगी। दूसरी ओर अमेरिकी अधिकारियों का दावा है कि उनके हमलों से आईएस को भारी नुकसान हुआ है। एक वीडियो फुटेज में मोसुल में कैश डिस्ट्रीब्युशन सेंटर को तहस-नहस होते हुए दिखाया गया है।इस वीडियो में पैसे हवा में उड़ते दिख रहे है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -