ISIS के रुसी जिहादी ने किया रुसी जासूस का सिर कलम, पुतिन को दी चेतावनी
ISIS के रुसी जिहादी ने किया रुसी जासूस का सिर कलम, पुतिन को दी चेतावनी
Share:

रक्का : इस्लामिक स्टेट ने एक नया खौफनाक वीडियो जारी किया है। जिसमें पुतिन को जान से मारने की धमकी दी गई है। इस वीडियो में जिहादी एक रुसी का सर कलम कर रहा है। हैरत की बात ये है कि सर कलम करने वाला भी रुसी है। मारे गए व्यक्ति पर जासूसी करने का आरोप लगाया है। इस वीडियो को आईएस के मीडिया चैनल से प्रसारित किया गया है। गला काटते हुए रशियन को नारंगी रंग के कपड़े पहनाए गए थए। इससे पहले भी कई बार जब जासूसों का सिर कलम किया गया ता तो उन्हें बी नारंगी कपड़े ही पहनाए गए थे।

मारे गए रुसी ने वीडियो में अपना जुर्म कबूलते हुए कहा है कि वो रुस की खुफियैा सर्विस के लिए काम करता है। वह रुस के लिए जिहादियों के खिलाफ जानकारियाँ एकत्रित कर भेजता था। सिर कलम करने वाला रशियन में बोल रहा था। उसने रुस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन का नाम लेते हुए मॉस्को में धमकी की चेतावनी भी दी। 8 मिनट के इस वीडियो में रुसी एक कमरे में अपना जुर्म कबूलते हुए दिख रहा है। जिसमें से 6 मिनट तक वह अपने बारे में बात कर रहा है।

वीडियो पास के ही किसी नदी या झील का है। जिसकी हत्या की जा रही है वो हाथ पीछे कर नीचे बैठा है और मारने वाला बिना अपना चेहरा ढके हवा में चाकू घुमा रहा है। जिहादी ने कहा कि रुस सीरिया में बशर-अल-असद को समर्थन देना बंद करे। वो धमकी देते हुए कह रहा है कि आप अपने घरों में शांति से नही बैठ पाएँगे। हमसब आपके बेटों को जान से मार देंगे। जिनके भी बेटे है सबकी हत्या होगी। सभी के घरों को तबाह कर दिया जाएगा। बता दें कि रुस ने आईएसआईएस के खिलाफ अपने हमले को तेज कर दिया है। रुस ने इसी सिलसिले में सीरिया में रासायनिक हमले भी किए।  

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -