पैगम्बर का कार्टून छापने वाले Charlie Hebdo ने अब क्या किया ? तिलमिला उठा ईरान
पैगम्बर का कार्टून छापने वाले Charlie Hebdo ने अब क्या किया ? तिलमिला उठा ईरान
Share:

पेरिस: अक्सर विवादों में रहने वाली फ्रांस की मैगजीन शार्ली हेब्दो (Charlie Hebdo) में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का ऐसा कार्टून छपा है, जिस पर बखेड़ा खड़ा हो गया है। कार्टून से भड़के ईरान ने फ्रांस को अपनी हद में रहने की चेतावनी दे डाली है। ईरान ने कहा है कि उनके किसी भी धार्मिक या सियासी नेता की बेइज्जती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही ईरान ने फ्रांस के राजदूत को भी तलब किया है। दूसरी तरफ, फ्रांस की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

ईरान के विदेश मंत्री हुसैन आमिर अब्दुल्लाहियन ने ट्वीट कर फ्रांस को धमकी दी है। ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि, 'ईरान के धार्मिक और सियासी नेतृत्व के खिलाफ फ्रेंच पब्लिकेशन के अपमानित और बेइज्जती करने वाले इस रवैये का जवाब दिया जाएगा।' ईरान के विदेश मंत्री ने आगे कहा कि, 'फ्रांस सरकार अपनी हद में रहे। फ्रांस की सरकार ने निश्चित रूप से गलत रास्ता चुन लिया है। इससे पहले भी हम इस पब्लिकेशन को प्रतिबंधित सूची में शामिल कर चुके हैं।'

 

शार्ली हेब्दो (Charlie Hebdo) में प्रकाशित विवादित कार्टून को लेकर ईरान सरकार ने तेहरान में फ्रेंच राजदूत निकोलस रोश को भी तलब किया है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी दी है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नासेर कनानी ने कहा है कि, 'अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर मुस्लिम देशों की पवित्रता का अनादर करने का फ्रांस को कोई अधिकार नहीं है। फ्रेंच पब्लिकेशन की इस हरकत के खिलाफ फ्रांस सरकार की जवाबदेही और कार्रवाई का ईरान सरकार को प्रतीक्षा है।' 

वहीं, ईरान की तीखी प्रतिक्रिया के बाद भी शार्ली हेब्दो मैगजीन ने झुकने से मना कर दिया है। मैगजीन की तरफ से कहा गया है कि यह महज ईरान में जारी प्रदर्शनों की सच्चाई दिखाने का एक प्रयास है। विवादित कार्टून को लेकर मैगजीन पब्लिकेशन डायरेक्टर की तरफ से कहा गया है कि, '1979 से ईरान में जो विचारधारा जनता को प्रताड़ित कर रही है, उससे आजादी पाने के लिए जो लोग अपनी जान हथेली पर लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्हें समर्थन देने का यह हमारा एक तरीका है।' बता दें कि, इससे पहले मैगज़ीन इस्लाम के पैगम्बर मोहम्मद का कार्टून प्रकाशित कर भी विवाद खड़ा कर चुका है।  

'हां मैं 'प्लेबॉय' था', सेक्स क्लिप पर आया इमरान खान का चौंकाने वाला बयान

अपनी भविष्यवाणी को लेकर आज भी याद किए जाते है इसाक न्यूटन

'रमजान में भी मिलेगी शराब..', इस मुस्लिम मुल्क के फैसले से चौंक गए लोग !

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -