IPL 2023: विराट कोहली के नाम दर्ज हुआ 'तूफानी' रिकॉर्ड, टूटा रोहित शर्मा का कीर्तिमान
IPL 2023: विराट कोहली के नाम दर्ज हुआ 'तूफानी' रिकॉर्ड, टूटा रोहित शर्मा का कीर्तिमान
Share:

नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बैट्समैन विराट कोहली ने मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान और सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। विराट कोहली अब IPL में सर्वाधिक बार तेज गति से फिफ्टी जड़ने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। कोहली ने रविवार (2 अप्रैल) को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में धमाकेदार पारी खेली और IPL 2023 की जबरदस्त अंदाज में शुरुआत की।

बता दें कि, IPL के इतिहास में ऐसा 23वीं बार हुआ, किंग कोहली ने 150 प्लस के स्ट्राइक रेट से फिफ्टी पूरी की। अब तक ये रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम दर्ज था, जिन्होंने 22 दफा IPL में 150 से अधिक के स्ट्राइक रेट से अर्धशतक जड़े हैं। इस सूची में तीसरा नाम महेंद्र सिंह धोनी का है, जिन्होंने 19 बार ये कारनामा किया है, वहीं, सुरेश रैना ने भी 19 बार IPL में तूफानी अंदाज से अर्धशतक जड़ा है।

इससे पहले, RCB के बल्लेबाज विराट कोहली ने रविवार को सुपर संडे में तब्दील कर दिया। उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 49 गेंदों में 6 चौके और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 82 रनों की धुआंधार पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 167 से अधिक का था। यहां तक कि विनिंग सिक्स भी विराट कोहली ने ही जड़ा, जब उन्होंने अरशद खान को लॉन्ग ऑन की दिशा में जोरदार शॉट खेला। बता दें कि, RCB ने ये मुकाबला 8 विकेट से जीता।

इस मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 7 विकेट पर 171 रन बनाए थे। मुंबई के लिए तिलक वर्मा ने सर्वाधिक 84 रनों की नाबाद पारी खेली थी। वहीं, RCB ने 172 रनों के लक्ष्य को 22 गेंद शेष रहते ही हासिल कर लिया। बैंगलोर के लिए कोहली ने 82 नाबाद और फाफ डु प्लेसिस ने 73 रनों की शानदार पारी खेली।  

IPL 2023: सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आज बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं भुवनेश्वर कुमार

शर्मीला टैगोर से लेकर अनुष्का शर्मा तक... इन एक्ट्रेसेस ने रचाई क्रिकेटर से शादी

क्रिकेट जगत से आई बुरी खबर, टीम इंडिया के इस दिग्गज क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -