ऐश्वर्या राय से मिलकर रोने लगा इंटरनेशनल सेलेब्रिटी, पोस्ट शेयर कर कही ये खास बात
ऐश्वर्या राय से मिलकर रोने लगा इंटरनेशनल सेलेब्रिटी, पोस्ट शेयर कर कही ये खास बात
Share:

बॉलीवुड फिल्मों की जानी मानी मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने पेरिस फैशन वीक में गोल्डन शिमरी गाउन में हुस्न का जलवा बिखेरा। रैंप पर डीवा को टशन के साथ वॉक करते देखना आइकॉनिक था। लोकप्रिय मेकअप आर्टिस्ट बुबाह अल्फियन (bubah alfian) ने इंस्टाग्राम पर ऐश्वर्या संग तस्वीरें शेयर की है। साथ ही ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या के लिए प्यारा सा नोट लिखा है। 

बुबाह ने बताया कि वो ऐश्वर्या राय बच्चन के तबसे फैन हैं जब उन्हें जीन्स, हम दिल दे चुके सनम, देवदास, जोश, ढाई अक्षर प्रेम के, ताल, ऐ दिल है मुश्किल जैसी फिल्मों में देखा। ऐश्वर्या राय से वो अपनी जिंदगी में मिल सकें इसका आभार जताते हैं। उन्होंने ऐश्वर्या राय को दयालु बताया। ऐश्वर्या से मिलकर वो खुशी से रोने लगते हैं। बुबाह के लिए ऐश्वर्या राय उनकी रोल मॉडल हैं। उन्होंने लोरियल पेरिस का शुक्रिया अदा किया जिनके इंवाइट के कारण वो ऐश्वर्या से मिल सके। वो लिखते हैं- मैं रोया क्योंकि मैं बहुत खुश था। जब मैंने ऐश्वर्या संग फोटो ली तो उन्होंने कहा- तुमने कर दिखाया। मैंने पूरा दिन सिलसिला ये चाहत का गाना।।। गाया। मुझे देखकर ऐश्वर्या मुस्कुरा रही थीं। फिर जब वो चली गईं तो मैं दुखी हो गया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bubah Alfian (@bubahalfian)

बुबाह ने बताया कि वो ऐश्वर्या के पोस्टर अपने रूम में लगाते थे। फिल्म देवदास में ब्लू साड़ी पहने ऐश्वर्या की फोटो उनके रूम में लगी थी। बुबाह के मेकअप आर्टिस्ट-डिजाइनर बनने का एक कारण  ऐश्वर्या भी हैं। उनकी ब्यूटी ने बुबाह को इंस्पायर किया। बुबाह ने बताया कि वो आराध्या से भी मिले। मेकअप ब्रश देने के लिए आराध्या ने उन्हें शुक्रिया बोला था। पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या के साथ आराध्या भी गई हैं। बुबाह लोकप्रिय मेकअप आर्टिस्ट हैं। वो इंडोनेशिया से हैं। कई बड़े सेलेब्रिटी उनके क्लाइंट रहे हैं। ब्यूटी इंडस्ट्री में वो बड़ा नाम हैं। 

ये क्या हो गया ऐश्वर्या राय को? नया वीडियो देख चौंके फैंस

अभिनेता रणबीर कपूर को ED का समन, रडार पर कई मशहूर स्टार्स

फिल्म 'आग का दरिया' के आइकॉनिक ऑडियो कैसेट को 1995 में किया गया था रिलीज़

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -